फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother sold daughter for one lakh to pay off debt

कर्ज उतारने के लिए मां ने बेटी को एक लाख में बेचा, जिस्मफरोश के चंगुल से बच निकली किशोरी

Thu, 19 Sep 2019 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Mother sold daughter for one lakh to pay off debt
Human Trafficking

बवाना जेजे कॉलोनी इलाके में कर्ज उतारने के लिए एक मां ने 15 वर्षीय बेटी को एक लाख रुपये में मानव तस्कर को बेच दिया। किशोरी किसी तरह बचकर तस्कर के चंगुल से भाग निकली और पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में किशोरी की मां और अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा के मुताबिक, आरोपी तस्कर की पहचान अनिल उर्फ साहिल उर्फ साजिद (29) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि किशोरी 12 सितंबर को पुलिस के पास पहुंची और आपबीती बताई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में मां, चार भाई और बहन है। 
विज्ञापन


परिवार के भरण पोषण के लिए उसकी मां पर ढाई लाख रुपये का कर्ज हो गया था। वह काफी कोशिशों के बावजूद कर्ज नहीं उतार पा रही थी। इसी दौरान वह 8 सितंबर को अपनी बेटी को लेकर हजरत निजामुद्दीन के एक होटल में गई। वहां उसे साजिद, उसकी बेटी और पत्नी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद किशोरी की मां ने उसे बोला कि उसे कुछ काम है और वह अभी थोड़ी देर में आकर उसे अपने साथ ले जाएगी, लेकिन मां नहीं लौटी।

इसके बाद किशोरी को बताया गया कि उसकी मां ने उसे एक लाख रुपये में बेच दिया है और अब उसकी शादी हरियाणा में किसी बुजुर्ग से करवाई जाएगी। इसके बाद किशोरी मौका मिलते ही साजिद के चंगुल से भाग निकली और पुलिस के पास पहुंच गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी साजिद ने बताया कि वह चार साल से मानव तस्करी में शामिल था। वह मुल्लाह नामक व्यक्ति के संपर्क में था। मुल्लाह गरीब परिवारों के संपर्क में रहता था। वह गरीब लोगों की जरूरतों का फायदा उठाकर पहले उनकी मदद करता और फिर कर्ज के बदले लड़कियों को खरीदता था। 


नाबालिग लड़कियों को खरीदकर वह उन्हें हरियाणा और राजस्थान के बुजुर्गों से शादी के लिए बेचता था। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज करवा दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed