फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother’s Day Mother's love is precious even among animals

मदर्स डे: बाघिन मां-बेटी का ऐसा प्यार नहीं देखा होगा कहीं, गैंडा मादा माहेश्वरी-अंजूहा एक साथ ही खाती हैं खाना

Sun, 12 May 2024 08:02 AM IST
विजय पुंडीर आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 May 2024 08:02 AM IST
सार

चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल बाघिन सिद्धि और बेटी बाघिन धात्री की जोड़ी वन्यजीवों के लिए मिसाल है। धात्री अपनी मां पर हमेशा कुर्बान रहती है। वहीं, सिद्धि अपनी बेटी से दूर जाने पर विचलित हो जाती है। दोनों एक-दूसरे के बिना खाना तक नहीं खाते हैं।

विज्ञापन
Mother’s Day Mother's love is precious even among animals
मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल बाघिन सिद्धि और बेटी बाघिन धात्री की जोड़ी वन्यजीवों के लिए मिसाल है। धात्री अपनी मां पर हमेशा कुर्बान रहती है। वहीं, सिद्धि अपनी बेटी से दूर जाने पर विचलित हो जाती है। दोनों एक-दूसरे के बिना खाना तक नहीं खाते हैं। धात्री अपनी मां के लिए कई बार मांस का टुकड़ा बाड़े में छिपा देती है। जब सिद्धि को भूख लगती है, तो वह मांस का टुकड़ा उन्हें खाने के लिए लाकर देती है। इसे देख बाघिन मां खूब खुश होती है।

विज्ञापन


इसके बाद धात्री मां से दुलार पाती है। यह दोनों बाड़े में आते ही अठखेलियां करती हैं। इनकी चहल-कदमी को देखकर दर्शक भी रोमांचित हो जाते हैं। यही नहीं जब भी बाघिन मां सिद्धि की तबीयत खराब होती है, तो धात्री हर वक्त मां के लिए परेशान नजर आती है। वहीं, धात्री को जब कभी खेलते वक्त चोट या खरोंच आती है, तो सिद्धि उसकी देखभाल में जुट जाती है। यह देख चिड़ियाघर के कर्मचारी भी भावुक हो जाते हैं। 
विज्ञापन


उधर, चिड़ियाघर में रह रहीं दो मादा गैंडा भी मां-बेटी के रूप में ममता का परिचय हैं। 26 वर्षीय मादा गैंडा माहेश्वरी जल्द अपनी 18 वर्षीय बेटी अंजूहा का कुनबा बढ़ाने के लिए असम जाएगी। दोनों मां-बेटी लंबे समय से यहां रह रही हैं। दोनों एक-दूसरे का हमेशा ख्याल रखती हैं। माहेश्वरी अगर तालाब के अंदर देर तक चली जाती है, तो अंजूहा भी उसे ढूंढने निकल पड़ती है। असम से अंजूहा के लिए नर गैंडा दिल्ली लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही समय पर खाने के लिए जाती हैं मां-बेटी
जब तक मादा गैंडा माहेश्वरी खाना नहीं खाती है, तब तक अंजूहा भी भोजन को मुंह तक नहीं लगाती है। दोनों मां-बेटी एक ही समय पर खाने के लिए जाती हैं। कई बार बेटी अंजूहा भूखी न रह जाए, इसके लिए माहेश्वरी अपने हिस्से का भोजन बाद के लिए बचा लेती है। रात को जब तक माहेश्वरी सोती नहीं है, तब तक अंजूहा भी मां के साथ उठी रहती है। चिड़ियाघर प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से इंसानों में माता-पिता के लिए भावना होती है, वैसे ही कुछ हद तक वन्य जीवों के अंदर भी यह चीज देखी जाती है। असम से नर गैंडा लाने की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ महीनों में नर गैंडा यहां दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा। इसके अलावा विदेश के चिड़ियाघरों से भी जानवरों की अदला-बदली को लेकर बातचीत चल रही है। यहीं नहीं, इससे गैंडों का कुनबा भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed