फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother refuses to accept her daughter dead body what was Khushi mistake that broke hearts of her loved ones

UP: बेटी की लाश लेने से मां का इनकार, बोली- कोई मतलब नहीं; आखिर क्या थी खुशी की गलती, जिसने तोड़ा अपनों का दिल

Sat, 24 May 2025 10:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 24 May 2025 10:08 PM IST
सार

मृतका खुशी की मां मुन्नी देवी ने बताया कि नदीम अपने रिश्तेदारी में सिवान आता जाता रहता था। इसी दौरान मेरी बेटी और वह प्यार करने लगे। गोरखपुर कोर्ट में 2021 में उसने कोर्ट मैरिज कर ली। बेटी बड़ी थी, उसके जिद्द के आगे हम लोग अपनी सहमति दे दिए थे। 

विज्ञापन
Mother refuses to accept her daughter dead body what was Khushi mistake that broke hearts of her loved ones
नदीम से लड़कर खुशी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतका खुशी की मां मुन्नी देवी ने बताया कि नदीम के परिवार वालों ने बच्चा और मेरी बेटी का शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार वालों ने कहा कि मुझसे कोई मतलब नहीं है। अब हम ही लोग बेटे को रखेंगे। साथ ही दामाद से बात कर ली है। हम बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

बहुत जिद्दी थी खुशी
मृतका खुशी की मां मुन्नी देवी ने बताया कि नदीम अपने रिश्तेदारी में सिवान आता जाता रहता था। इसी दौरान मेरी बेटी और वह प्यार करने लगे। गोरखपुर कोर्ट में 2021 में उसने कोर्ट मैरिज कर ली। बेटी बड़ी थी, उसके जिद्द के आगे हम लोग अपनी सहमति दे दिए थे। शादी के बाद बेटी-दामाद घर आते-जाते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो जून को है भाई की शादी
मुन्नी देवी ने बताया कि शुक्रवार को शाम के समय खुशी से बात हुई थी। उसके भाई अंकित की शादी 2 जून को है। मां ने बताया कि खुशी परिवार में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई अंकित और विकास हैं। मां ने बताया कि खुशी काफी जिद्दी किस्म की थी। उसने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी।

विज्ञापन

कब्रिस्तान में दफनाई गई खुशी की लाश
नदीम पहले पिपरौली कस्बे में सिलाई का काम करता था। इसके बाद वह 2023 में सऊदी के मदीना शहर चला गया। वहां से वह छुटटी लेकर आया था। 9 मई को ही वह सऊदी गया है। मृतका का शव शाम को पिपरोली कब्रिस्तान में उसकी न की देख रख में दफना दिया गया।

क्या है पूरा मामला
गीडा /थाना क्षेत्र के पिपरौली पश्चिम मुहल्ले में किराए के मकान में रह रही महिला ने शुक्रवार की देर रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। इस दौरान वह पति से वीडियो काल पर बात कर रही थी। पति को जब अनहोनी की आशंका हुई तो उसने पड़ोसी को फोन किया। वह जब तक पहुंचता देर हो चुकी थी। लगभग 1 घंटे बाद फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। मृतका की पहचान थाना बड़हलगंज के वार्ड नंबर 8 पुराना गोला की खुशी (28) पत्नी मोहम्मद नदीम अंसारी के रूप में हुई है।

नदीम अंसारी रोजगार के सिलसिले में 15 दिन पहले ही सऊदी अरब के मदीना शहर गया है। देर रात खुशी ने पति को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल पर ही दोनों के बीच कुछ बहस हुई। मोबाईल रात 10 बजकर 59 मिनट पर काल डिस्कनेक्ट हो गई। उसके बाद खुशी ने खिड़की के पर्दे का फंदा बनाया और पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उसका शव बिस्तर पर ही लटक रहा था। बिस्तर पर ही उसका 3 वर्ष का मासूम बच्चा सो रहा था। फोन काटने के बाद पति को जब यह एहसास हुआ कि वह फांसी लगा रही है तो उसने पड़ोस में रहने वाले छोटू को घर भेजा।

दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस
जब छोटू आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। उसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर गीडा थाने के दरोगा व सिपाही पहुंच गए। लगभग एक घंटे बाद जब थानाध्यक्ष, सीओ व फोरेंसिक टीम पहुंची तब दरवाजा तोड़ा गया और शव को नीचे उतारा गया। फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मर चुकी थी मां, गहरी नींद में सो रहा था बेटा
पुलिस जब घर के अंदर गई तो तीन वर्ष के मासूम को पड़ोसी ने गोद में उठाया। उस समय भी वह गहरी नींद में सो रहा था। जांच के दौरान शोर-शराबा सुनकर वह उठ गया और बिस्तर पर बैठकर मां को खोजने लगा। मां को पुकारते हुए रोने लगा। आसपास के लोगों ने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन चुप नहीं हो रहा था। फिर एक पड़ोसी उसे गोद में लेकर वहां से दूर चला गया।

सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि गीडा क्षेत्र के पिपरौली में एक महिला ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed