{"_id":"24989f560413deddcaccd4ab525ccfce","slug":"mother-refusal-to-recognize-daughter-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटी बेटी को मां ने पहचानने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटी बेटी को मां ने पहचानने से किया इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 14 May 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
मुंबई से मां के पास नोएडा रहने आई युवती को उसकी मां ने पहचानने से भी इनकार कर दिया। मंगलवार को आसरा ढूंढ रही युवती सेक्टर-19 में सिटी मजिस्ट्रेट के पास अपनी व्यथा लेकर पहुंची।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने थाना सेक्टर-20 पुलिस से काउंसलिंग कर मामला सुलझाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय आयुषी भारद्वाज डेढ़ साल पूर्व अपनी मां अंजना के साथ रहती थी। अंजना अपने पति राजीव से विवाद के कारण दस वर्षों से बेटे और बेटी के साथ अलग रह रही थी।
विज्ञापन
आयुषी ने शिकायत दी है कि उसकी मां निठारी क्षेत्र में रह रही है और सेक्टर-27 स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स है। डेढ़ साल पूर्व आयुषी अपने ताऊ-ताईजी के पास मुंबई रहने चली गई थी। अंजना इस बात से आयुषी से नाराज थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों आयुषी वापस अपनी मां अंजना के पास आई तो उसकी मां ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और घर से चले जाने के लिए कह दिया। मां द्वारा ठुकराने से वह कुछ दिनों से दिल्ली में रह रही है। वह हाईस्कूल पास है और किसी निजी कंपनी में काम कर अपना गुजारा चला रही है।