फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother of four children sexual harassment in Delhi

विधवा महिला से दुष्कर्म: चार बच्चों की मां से किया था शादी का वादा, दबाव बनाने पर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 25 Jun 2023 08:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Jun 2023 08:29 PM IST
सार

32 साल की विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने और शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

विज्ञापन
Mother of four children sexual harassment in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कंझावला इलाके में 32 साल की विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने और शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर कंझावला थाना पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विधवा महिला अपने चार बच्चों के साथ कंझावला इलाके में रहती है। उसने 24 जून को अपनी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात प्रवीण कुमार (25) से हुई थी। वह पेशे से इलक्ट्रीशियन है और बवाना इलाके में रहता है।  प्रवीण ने उससे शादी करने की बात कही।

विज्ञापन


उसके बाद वह उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। कुछ दिन बाद उसने प्रवीण को शादी करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने उसके फोन का नंबर ब्लॉक कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।  पुलिस ने महिला की काउंसलिंग करवाई, इसके बाद उसका मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed