फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother left her kid on railway station in delhi

तीन दिन के बच्चे को खिड़की से किया अनजान के हवाले, गेट से आने की बात कहकर गायब हो गई मां

Fri, 17 Feb 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
mother left her kid on railway station in delhi
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपने जिगर के टुकड़े को ट्रेन में बैठे एक अनजान युवक के हवाले कर फरार हो गई। उस युवक ने महिला के आने का इंतजार कर तीन-चार दिन के बच्चे (लड़के) को जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे का एम्स में मेडिकल करवाकर उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात भोपाल एक्सप्रेस प्लेेटफार्म पर खड़ी थी। उसके जनरल डिब्बे में काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला डिब्बे के आपातकालीन खिड़की के पास आयी और वहां बैठे युवक को अपना तीन-चार दिन का बच्चा सौंप दिया।
विज्ञापन


महिला ने युवक से कहा कि वह गेट से अंदर आ रही है। ट्रेन के चलने के 15-20 मिनट पहले तक जब महिला नहीं आई तो युवक बच्चे को लेकर गेट पर पहुंचा और उसकी मां की तलाश की। उस डिब्बे में महिला को नहीं देखकर युवक ने जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बच्चे को महिला कांस्टेबल को सौंप दिया

mother left her kid on railway station in delhi
delhi police
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ उस जनरल डिब्बे के पास पहुंच गए। युवक ने बच्चे को महिला कांस्टेबल को सौंप दिया। पुलिस युवक को लेकर ट्रेन के सभी डिब्बे में बच्चे की मां की तलाश करती रही लेकिन महिला नहीं मिली।

​पुलिस ने इसकी जानकारी रेलवे चाइल्ड लाइन को दी, जिसने बच्चे को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया। मेडिकल जांच में बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। रेलवे चाइल्ड लाइन ने बच्चे को अपने चिल्ड्रेन होम में रख लिया है।

उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने अपने बच्चे को ही अनजान शख्स के हवाले किया है। क्योंकि अभी तक किसी ने बच्चे की चोरी के बाबत कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने दिल्ली से भोपाल तक के जीआरपी को इस घटना की जानकारी दे दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed