फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother kills her three month old daughter

कातिल मां: तीन महीने की बच्ची का धागे से घोंट दिया गला, हत्या करने के बाद बोली- मैंने गलती से किया ऐसा

Fri, 15 Apr 2022 10:53 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 10:53 PM IST
सार

रिश्तों का कत्ल करते हुए मां ने अपनी दूधमुंही बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटी की हत्या करने के बाद उसका रो-रोककर बुरा हाल था। वह बार-बार कहे जा रही थी उसने गलती से ऐसा किया।

विज्ञापन
Mother kills her three month old daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मां ने रिश्तों का कत्ल करते हुए अपनी दूधमुंही बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह नाश्ता बनाने को लेकर महिला का पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति काम पर चला गया तो उसने गुस्से में बच्ची का गला घोंट दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अंजलि (26) के रूप में हुई है। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिवार के हवाले कर दिया है। शालीमार बाग थाना पुलिस पति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली अंजलि अपने परिवार के साथ गली नंबर-आठ, हैदरपुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। करीब दो साल पहले अंजलि की संजीत कुमार नामक युवक शादी हुई थी। संजीत मॉडल टाउन इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। दोनों के यहां एक बेटी हुई। बच्ची अभी तीन माह की थी। 

विज्ञापन

नाश्ता बनाने को लेकर पत्नी से हुई कहासुनी
बृहस्पतिवार सुबह संजीत ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहा था। इस बीच नाश्ता बनाने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। दोनों को बीच खूब बहस हुई। संजीत गुस्से में काम पर चला गया। इस बीच गुस्से में अंजलि ने घर में मौजूद धागे को बेटे के गले पर लपटा और उसका गला घोंट दिया। बाद में वह बच्ची के शव के पास बैठी रही। वारदात के बाद उसे पछतवा हुआ।


 

बेटी की हत्या करने के बाद रो-रोककर बुरा हाल
उसने खुद ही मकान मालिक को बताया। दोपहर करीब 2.14 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच संजीत भी वहां पहुंच गया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अंजलि को अपने किए पर खूब पछतावा था। बेटी की हत्या करने के बाद उसका रो-रोककर बुरा हाल था। वह बार-बार कहे जा रही थी उसने गलती से ऐसा किया। पुलिस ने अंजलि को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed