फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother hatches conspiracy to kidnap son to be with her lover

प्रेमी संग रहने के लिए मां ने रची बेटे के अपहरण की साजिश 

Wed, 04 Sep 2019 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
Mother hatches conspiracy to kidnap son to be with her lover
यूपी पुलिस फाइल फोटो

इंदिरापुरम के न्यायखंड-एक में शनि बाजार से 31 अगस्त को पांच माह के आहान के अपहरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बच्चे की मां ने प्रेमी संग रहने के लिए आहान के अपहरण की साजिश रची थी। आहान को दिल्ली में रहने वाली सहेली के घर पर छोड़ दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी मां, प्रेमी, महिला की सहेली और उसकी सास को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने आठ बजे खोड़ा के लोकप्रिय विहार कालोनी निवासी जेनब न्यायखंड एक स्थित शनि बाजार में अपने पांच माह के बेटे आहान के साथ आई थीं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पांच माह के बेटे को एक महिला लेकर भाग गई। पुलिस ने जेनब से पूरे मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जेनब से बातचीत के बाद करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन जेनब और आहान कहीं भी कैद नहीं मिले। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने जेनब की मोबाइल लोकेशन और सीडीआर खंगाली। उसकी लोकेशन घर के बाद त्रिलोकपुरी और शाहदरा दिल्ली के बाद अभय खंड चौकी पर मिली। सीडीआर में लगातार उसकी सहेली और प्रेमी से बातचीत निकली। 

इंदिरापुरम पुलिस ने शक के आधार पर दिल्ली हिम्मतपुरी निवासी जेनब की सहेली कोमल और उसकी सास सुनीता को मंगलवार को बार्डर से गिरफ्तार किया। इनके पास से आहान को सकुशल बरामद कर लिया। 

प्रेमी के साथ रहने के लिए बनाई योजना
एसएसओ इंदिरापुरम दीपक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जेनब से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रेमी सलमान निवासी लोकप्रिय विहार के साथ भागने के लिए बेटे के अपहरण की पूरी साजिश की थी। इन दिनों बच्चा चोरी होने की अफवाह तेजी से फैल रही है। इसी आड़ में उसने यह साजिश रच दी। वह अपने बच्चे को दिल्ली निवासी सहेली कोमल और उसकी सास सुनीता के पास आहान को छोड़ आई थी। ताकि बाद में वह बच्चे को ले जा सके। जेनब ने दोनों को बताया कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है। इसलिए बेटे को दो- तीन दिन के लिए रख लो।  

दो बच्चे भी मां के साथ गए जेल
एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि जेनब का पांच माह का बेटा आहान और कोमल की दो वर्ष की बेटी भूमि भी दोनों के साथ ही हैं। बच्चे की उम्र कम होने के कारण वह मां से अलग नहीं रह सकते। जब तक इन बच्चों के संबंध में कोर्ट से कोई आदेश नहीं आता तब तक दोनों बच्चे अपनी मां के साथ जेल में रहेंगे। 


इंदिरापुरम पुलिस को एसएसपी ने इनाम की घोषण की
एसएसपी सुधीर सिंह ने इंदिरापुरम पुलिस को कम समय में पूरे मामले का जल्द खुलासा कर बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसमें कनावनी चौकी प्रभारी रविता चौधरी, महिला कांस्टेबल राखी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed