फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother denied giving a kidney to his daughter mother-in-law gave new life for her

मां ने मना किया तो सास ने किडनी देकर बहू को दी नई जिंदगी

Fri, 03 Jul 2015 08:59 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
Mother denied giving a kidney to his daughter mother-in-law gave new life for her

सास-बहू की लड़ाई के किस्से खूब सुने जाते हैं लेकिन ऐसी सास और बहू की कहानी बहुत कम सुनने को मिलती है। जिसमें सभी चिकित्सीय जांच-पड़ताल के बाद जब मां ने बेटी को किडनी देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि किडनी देने के बाद मैं कैसे बचूंगी?

विज्ञापन


ऐन टाइम पर मां के मुकर जाने के बाद सास आगे आई और उसने अपनी किडनी देकर बहू की जान बचाई। सर्जरी के बाद सास-बहू दोनों स्वस्थ हैं।

जानकारी के मुताबिक उत्तम नगर निवासी कविता की किडनी खराब हो गई थी और किडनी प्रत्यारोपित करने का निर्णय लिया गया।

एक सास ऐसी भी बहू के लिए आई आगे

Mother denied giving a kidney to his daughter mother-in-law gave new life for her

कविता की मां अपनी बेटी को किडनी देने के लिए तैयार थी। किडनी लेने से पहले सभी चिकित्सीय जांच-पड़ताल पूरी कर ली गई। जब किडनी निकालने के लिए सर्जरी की जानी थी तब कविता की बुलंदशहर से आई मां डर गईं और किडनी देने से मना कर दिया।


प्रत्यारोपण के ठीक पहले मुकरने से चिकित्सकों और कविता के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। ऐसी परिस्थिति में कविता की 65 वर्षीय सास विमला सामने आईं और अपनी किडनी बहू को देने के लिए तैयार हो गईं।

इसके बाद चिकित्सकों ने विमला की किडनी लेने के पहले चिकित्सीय जांच-पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी है इनकी कहानी

Mother denied giving a kidney to his daughter mother-in-law gave new life for her

इसके बाद 23 जून को सफल सर्जरी कर कविता को किडनी प्रत्यारोपित की गई। अब दोनों स्वस्थ हैं और दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


बीएलके सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. सुनील प्रकाश ने कहा कि कहानी फिल्मी लगती है लेकिन इस तरह की पहल से सास-बहू के रिश्ते को और मजबूती मिलती है।

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि इस अस्पताल में यह पहला मामला है जब किसी सास ने अपनी बहू को किडनी दान दी हो। सास विमला ने कहा कि कविता मेरी बहू नहीं बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed