{"_id":"27c75dafc3a04ed1f0a6f9d2f17fb8a6","slug":"mother-dairy-deputy-manager-got-six-months-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डेयरी के उपप्रबंधक को छह महीने की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर डेयरी के उपप्रबंधक को छह महीने की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 May 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने एक होटल को मिलावटी क्रीम सप्लाई करने के मामले में दोषी ठहराते हुए मदर डेयरी के उप प्रबंधक को छह माह की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
होटल को वर्ष 2006 में मिलावटी क्रीम सप्लाई की गई थी। पटियाला हाउस के एसीएमएम गौरव राव ने दोषी डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक को छह माह कैद के अलावा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत ने गुजरात कॉरपोरेशन मिल्क मार्र्केटिंग फेडरेशन को भी मामले में दोषी ठहराते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फेडरेशन ने मिलावटी उत्पाद डीलरों को सप्लाई किए, जिसके जरिए यह क्रीम होटल तक पहुंची।
विज्ञापन
पीएफए के मुताबिक डॉ. प्रमाणिक ही मदर डेयरी में रोजमर्रा का कारोबार देखते थे। वहीं से यह मिलावटी उत्पाद गुजरात फेडरेशन तक पहुंचे थे। फेडरेशन ने यह उत्पाद आगे डीलर को बेचे थे, जहां से यह होटल पहुंच गए।
अभियोजन के मुताबिक फूड इंस्पेक्टर ने तीन जून 2006 को कनॉट प्लेस स्थित होटल में छापा मारा था। छापे के दौरान इंस्पेक्टर ने कम वसा युक्त क्रीम के सैंपल लिए थे। जांच के दौरान इन सैंपल में मिलावट पाई गई थी।