फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   most warm night of January since last five years in delhi

पांच वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म रही 30 जनवरी

Sun, 31 Jan 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jan 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
most warm night of January since last five years in delhi

दिल्ली-एनसीआर में जनवरी महीने की 30 तारीख बीते पांच वर्षों में

विज्ञापन
सबसे ज्यादा गर्म रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है।

जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। जनवरी में सबसे अधिक तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 28 जनवरी 2004 का है, जब अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा था।

वहीं वर्ष 2010 में 30 जनवरी को ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को तापमान में हुई बढ़ोतरी ने लोगों को सर्दी में गर्मी का अहसास कराया।

हरियाणा, दिल्ली व यूपी में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में जैसे-जैसे दिन चढ़ा तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी की।

हालांकि शाम चार बजे केबाद धूप गायब हो गई और आसमान पर बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके बावजूद तापमान में कोई कमी नहीं हुई।

उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर व पश्चिमी यूपी में तापमान सामान्य से तीन-पांच डिग्री ऊपर रहा। शनिवार को पालम में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

इस इलाके में अधिकतम तापमान 28.2 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। शुक्रवार से शनिवार सुबह आठ बजे तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बर्फबारी भी हुई।

मौसम विभाग केअनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान (रात के तापमान) में दो से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि दिन के तापमान में गर्मी का अहसास होता रहेगा।

मालूम बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को भी लोगों को गर्मी का अहसास हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed