{"_id":"682be7ecbd9b710a9a6cb1ee38b0b45c","slug":"most-wanted-kala-pradhan-with-son-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरोह का मोस्ट वांटेड काला प्रधान बेटे संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरोह का मोस्ट वांटेड काला प्रधान बेटे संग गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आतंक का पर्याय बन चुके बावरिया गिरोह के मोस्ट वांटेड काला प्रधान और उसके बेटे धर्मेंद्र को एसटीएफ ने शनिवार रात साकीपुर गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ग्रेटर नोएडा में 20 लाख रुपये और उसके बाद लखनऊ में 35 लाख रुपये की डकैती की योजना थी।
विज्ञापन
पुलिस रिकॉर्ड में काला प्रधान पर हत्या और डकैती के 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इस पर 2000 में भाजपा विधायक निर्भय पाल की हत्या कर कोठी में डकैती डालने और परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। इस वारदात के बाद काला प्रधान सुर्खियों में आया था। 15 साल से पुलिस और एसटीएफ को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अजय सहदेव ने बताया कि शनिवार रात 12:30 बजे मुखबिर से पता चला कि 10 हजार रुपये का इनामी डकैत राजकिशोर बहेलिया उर्फ काला प्रधान साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आने वाला है। यहां उसे वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी करने वाले गिरोह के सदस्य से मिलना था।
विज्ञापन
सूचना पर एसटीएफ की टीम ने रात करीब 12:40 बजे सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर चौराहा के नजदीक जय सिंहपुर बनपोई थाना मेहम्मदाबाद, फर्रूखाबाद निवासी काला प्रधान और 134, दीपक बिहार नजफगढ़ (नई दिल्ली) निवासी उसके बेटे धमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और अर्टिगा कार बरामद की गई। बताया गया है कि 33 साल के आपराधिक इतिहास में काला प्रधान पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा।