Delhi Pollution: स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की रिपोर्ट पर बोले गोपाल राय, 2015 से लगातार आ रही प्रदूषण में कमी
वायु प्रदूषण की रैंकिंग में दिल्ली का नाम आने पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि साल 2015 के बाद से प्रदूषण में लगातार कमी आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में दुनियाभर में प्रदूषण को लेकर स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की एक रिपोर्ट सामने आई। जिसमें भारत की राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई। बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली एक ऐसा राज्य है, जहां प्रदूषण के स्तर में लगातार कमी आ रही है। साल 2015 से लेकर 2023 तक पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में कमी आ रही है।
#WATCH | After a new report states that Delhi is the world's 'most polluted' capital city, Environment Minister Gopal Rai says, "Delhi is a state where pollution levels have been decreasing consistently. From 2015 till 2023, there has been a decrease in levels of PM 10 and PM… pic.twitter.com/sWwBeHRKGh
— ANI (@ANI) March 20, 2024
एक दिन पहले ही स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की ओर से एक डाटा जारी किया गया था। जिसमें दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों और देशी की राजधानियों के नाम जारी किए गए थे। जिसमें भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई। रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार का बेगुसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर की लिस्ट में है। वहीं दिल्ली सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली राजधानी है।