{"_id":"57e565ea4f1c1b3176a821f9","slug":"mosquito-beds-in-hospitals-will-directs-the-department-of-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों के बेडों में लगेगी मच्छर दानी, स्वास्थ्य विभाग को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों के बेडों में लगेगी मच्छर दानी, स्वास्थ्य विभाग को निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चिकनगुनिया, डेंगू और बुखार की वजह से हुई मौत के बाद शासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को शासन की तरफ से निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग जिले के अस्पतालों के बेडों में मच्छर दानी लगवाए।
विज्ञापन
खासतौर पर स्वास्थ्य केंद्रों पर नजर रखे। वहां मच्छर दानी की सबसे ज्यादा जरूरत है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि विभाग के अधिकारी अस्पतालों का दौरा करें और देखें कि अस्पतालों ने 10 फीसदी बेड बढ़ाए हैं या नहीं।
विज्ञापन
सर्फाबाद समेत अन्य गांवों में लगातार बढ़ रहे चिकनगुनिया के मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए लखनऊ के अधिकारियों ने सीएमओ डॉक्टर सुभाष गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों की जानकारी ली। डॉक्टर सुभाष गुप्ता ने बताया कि मच्छर दानी को लेकर अस्पताल प्रशासन से बात की जाएगी। सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में मच्छर दानी लगाई जाएगी।
साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया जाएगा। मरीजों की संख्या को देखते हुए 10 फीसदी बेड बढ़ा दिए गए हैं। अस्पतालों का औचक निरीक्षक करके भी देखा जाएगा कि वहां ठीक तरीके से काम हो रहा है या नहीं।
अब तक चिकनगुनिया के 54 मामले
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 54 मामलों में चिकनगुनिया की पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि इसमें से 9 मामले जिले के बाहर से हैं। वहीं, 18 डेंगू के मामले आ चुके हैं, जिसमें 6 मामले अन्य के हैं।