फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mortgages made naked, raped for two months been Tantric

तांत्रिक ने नग्न कर बनाया बंधक, दो महीने तक रेप

Tue, 14 Jul 2015 02:04 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
Mortgages made naked, raped for two months been Tantric

जेवर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला को तांत्रिक द्वारा अपहरण कर दो महीने तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। तांत्रिक उसका अपहरण कर हरियाणा के मेवात क्षेत्र में ले गया।

विज्ञापन


महिला के कपड़े जला दिए गए और उसे नग्न अवस्था में बंधक बनाकर रखा गया। कुछ दिनों तक महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे देह व्यापार में उतारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


अपहरणकर्ता के चंगुल से भागी पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच की बात कर रही है।

तांत्रिक ने अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

Mortgages made naked, raped for two months been Tantric

जेवर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में एक नेत्रहीन युवक की पत्नी दो माह पहले अचानक गायब हो गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दो चार जगह पूछताछ कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।


दो माह बाद बदमाशों के चंगुल से भाग कर आई महिला ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी पति व अन्य परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने जेवर कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है।

महिला द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार अपने आठ साल के बच्चे को दिखाने के लिए वो पड़ोस के गांव नगला जहॉनू में एक तांत्रिक के पास जाती थी।

बच्चों सहित बिठा लिया था गाड़ी में

Mortgages made naked, raped for two months been Tantric

28 अप्रैल को वो गांव से पलवल अपने रिश्तेदार के घर शादी में गई थी। लौटते वक्त जेवर में बस स्टैंड के पास उसे तांत्रिक मिल गया और गाड़ी में उसे गांव तक छोड़ने की बात कहकर बच्चों सहित गाड़ी में बैठा लिया।

उसके बाद तांत्रिक ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला कर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो महिला ने अपने आप को गाड़ी के अंदर चार पांच लोगों के साथ पाया।

आरोपी उसे हरियाणा के मेवात के गांव चंदनी गांव ले गए, जहां उसे बंधक बना कर रखा। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ तांत्रिक दुष्कर्म करता रहा।

करीब दो माह बाद मौका मिलने पर उसके चंगुल से भागकर अपने गांव कुरैव पहुंची और घर वालों को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से तांत्रिक व उसके साथियों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म की शिकायत की है।

विज्ञापन

महिला को जबरन देह व्यापार में ढकेलने का प्रयास

Mortgages made naked, raped for two months been Tantric

पीड़ित ने बताया कि जब उसे होश आया तो आरोपी तांत्रिक ने वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके बाकी साथियों ने जमकर मारपीट की। उसके बाद आरोपी महिला से एक माह तक जबरन रेप करता रहा।

एक माह बाद वह महिला से अन्य लोगों से भी जबरन दुष्कर्म कराने लगा। विरोध करने पर आरोपी महिला को बुरी तरह से प्रताड़ित करता था। महिला के पास जो कपड़े थे आरोपी ने उन्हें जला दिया और उसे एक मकान में नग्न अवस्था में रखा गया।

महिला ने बताया कि आरोपी नशे का आदी था। एक दिन उसके पास शराब के लिए पैसे नहीं थे। उसने भांग लाकर पी ली जिससे वह बेहोश हो गया। उसने मौका पाकर पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने कपड़े व पैसे देकर उसे घर से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed