फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mortar found in Kapashera drain information given to Bomb Disposal Squad and NSG

Delhi: कापसहेड़ा के नाले में मोर्टार मिलने से सनसनी, बम निरोधक दस्ते और एनएसजी को दी गई सूचना

Fri, 21 Apr 2023 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Apr 2023 10:22 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जंग लगा मोर्टार है और करीब डेढ़ दशक पुराना हो सकता है। यह मोर्टार पूरी तरह से निष्क्रिय है। फिलहाल पुलिस इस बात की जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
Mortar found in Kapashera drain information given to Bomb Disposal Squad and NSG
कापसहेड़ा के नाले में मिला मोर्टार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कापसहेड़ा इलाके में नाले की सफाई के दौरान मोर्टार मिलने से अफरा-तफरी मच गई। नाले की सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर मोर्टार पर पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्टार मिलने की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को दी। एनएसजी के जवान बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जंग लगा मोर्टार है और करीब डेढ़ दशक पुराना हो सकता है। यह मोर्टार पूरी तरह से निष्क्रिय है। फिलहाल पुलिस इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि मोर्टार नाले में कहां से आया। हालांकि,  एनएसजी की जांच में पता चल पाएगा कि मोर्टार सक्रिय है या नहीं। इसके साथ ही पुलिस पता लगा रही है कि मोर्टार नाले में कहां से और कैसे आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कापसहेड़ा में शुक्रवार सुबह से निगम के सफाई कर्मी नाले की सफाई कर रहे थे। यह नाला महिपालपुर, रजोकरी से कापसहेड़ा, बिजवासन होते हुए छावला नहर में जाकर गिरता है। दोपहर करीब 12.30 बजे सफाई कर्मचारी गाद निकाल रहे थे। इसी दौरान एक सफाई कर्मी ने नाले में हथियार जैसी चीज दिखी। उसने उसे बाहर निकाला। यह मोर्टार था। सफाई कर्मी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed