फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   more than thousand muslim women will go on hajj this year

'पहली बार डेढ़ हजार मुस्लिम महिलाएं अकेली हज पर जाएंगी'

Tue, 02 Jan 2018 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 02 Jan 2018 06:27 PM IST
सार

: जवाहर यादव
- मेवात में पहली बार मुस्लिमों को इतना ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका।

विज्ञापन
more than thousand muslim women will go on hajj this year

विस्तार

प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा कि हिंदुस्तान में पहली बार डेढ़ हजार मुस्लिम महिलाएं अकेले हज पर जाएंगी। इनके अलावा और भी कोई मुस्लिम महिला हज पर जाने के लिए आवेदन करेगी तो उनको भी हज पर जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


यह जानकारी उन्होंने अमर उजाला संवाददाता को फोन पर हुई बातचीत में दी। यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को अकेले हज पर जाने का मौका दिया है। फिलहाल डेढ़ हजार महिलाओं को अकेले हज पर जाने के लिए योजना तैयार है।
विज्ञापन


यदि इसके अलावा कोई महिला हज पर जाने के लिए आवेदन करेगी तो उनको भी स्वीकृति प्रदान की जाएगी। मेवात के इतिहास में पहली बार मुस्लिम नेताओं को इतना ज्यादा प्रतिनिधित्व भाजपा सरकार ने ही दिया है। जितना रोजगार प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुस्लिम युवाओं को दिया है उतना आज तक किसी भी सरकार ने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक से काफी हद तक परेशान थी। उनकी मांग पर प्रधानमंत्री मोदी ने गंभीरता से विचार कर तीन तलाक के विरोध में कानून बनाया जिसको लोकसभा में पूर्ण बहुमत के साथ पास किया गया।

कार्यकर्ताओं की टटोलेंगे नब्ज

more than thousand muslim women will go on hajj this year

इससे अब तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं को तंग व परेशान नहीं किया जा सकेगा। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार समाज की सभी 36 बिरादरियों के लोगों का विकास करने में लगी है। -हरियाणा हाउसिंग बोड के चेयरमैन जवाहर यादव।

आगामी लोकसभा चुनाव के मिशन 2019 के तहत भाजपा नेताओं ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी रणनीति के तहत प्रदेश के हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव चार जनवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक फिरोजपुर झिरका में लेंगे। बैठक में शहर के साथ-साथ गांवों के गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

इन लोगों के विचार जानने के साथ-साथ उनको सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनके निदान भी करवाएंगे। भाजपा नेताओं का अब पार्टी कार्यकर्ताओं को और अधिक शक्तियां प्रदान करने का विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed