फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than nine lakh people have been vaccinated in a week in delhi

दिल्ली: एक सप्ताह से नौ लाख से ज्यादा लोगों को लगाई गई वैक्सीन

Sat, 04 Sep 2021 12:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Sep 2021 12:48 PM IST
सार

रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा रही और इनमें अधिकतर संख्या युवाओं की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना कि वैक्सीन की आपूर्ति इसी प्रकार होती रही तो दिसंबर तक सभी को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
More than nine lakh people have been vaccinated in a week in delhi
वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj

विस्तार

राजधानी में टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। पिछले सात दिन में ही नौ लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।  रोजाना 1.5 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा रहे हैं।अभी तक करीब 66  फीसदी आबादी को पहली खुराक लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर इसी प्रकार वैक्सीन की आपूर्ति होती रही तो दिसंबर तक सभी लोगों को खुराक लग जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक एक करोड़ 37 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 98 लाख को पहली और 39 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। पिछले दस दिन में ही 11 लाख टीके लगाए गए हैं। वैक्सीन लेने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। 18 से 44 आयु वर्ग में 64 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।  वैक्सीन लेने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले काफी समय से दिल्ली को वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। इससे रोजाना डेढ़ से ज्यादा टीके लगाए जा रहे हैं। युवा बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। पिछले सात दिन में 9 लाख 17 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह के टीकाकरण के आंकड़े
दिन  - वैक्सीन लगी
27 अगस्त- 1,53,729
28- 1,85,839
29- 10,828
30- 1,63,858
31- 1,35,902
1  सितंबर-1,13,113
2- 1,53,754
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और दर फीसदी में है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed