{"_id":"5eb265e18ebc3e907664afa7","slug":"more-than-a-kilometre-long-queue-outside-a-liquor-shop-in-kalyan-puri-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कल्याणपुरी में शराब के ठेके के बाहर लग गई एक किलोमीटर लंबी लाइन, देखें वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कल्याणपुरी में शराब के ठेके के बाहर लग गई एक किलोमीटर लंबी लाइन, देखें वीडियो
Wed, 06 May 2020 12:53 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 06 May 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Kalyanpuri liquor shop
- फोटो : ANI
लॉकडाउन 3.0 में शराब की दुकानों को खोले जाने के फैसले के बाद दुकानों के बाहर जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। दिल्ली सहित पूरे देश का नजारा एक जैसा ही है। हालात ऐसे हैं कि अधिकतर जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
रेड जोन में होने के बावजूद दिल्ली में अधिकतर शराब की दुकानें खुली हैं। बुधवार को भी दुकानों के बाहर शराब खरीदने वालों की भीड़ और लंबी कतारें नजर आईं। ऐसा ही नजारा आज कल्याणपुरी में दिखा जहां लोगों की लंबी कतार नजर आई।
विज्ञापन
#WATCH More than a kilometre long queue seen outside a liquor shop in Kalyan Puri area today in Delhi. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/RuIgsXSD2V
— ANI (@ANI) May 6, 2020
विज्ञापन
कल्याणपुरी में शराब के ठेके के बाहर लोगों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। हालांकि, लोग एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर लाइन में लगे हुए थे।
बता दें कि राजधानी दिल्ली में हालात बिगड़े नजर आए। शराब के शौकीनों को काबू करने के लिए कहीं कहीं पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। खुद सीएम अरविंद केजरीवाल को कहना पड़ा कि अगर लोगों ने नियम का पालन नहीं किया तो इलाके को ही सील करना पड़ेगा।