फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 7800 Indian in jail at foreign

विदेशी जेलों में बंद है 7800 से ज्यादा भारतीय नागरिक, याचिका में कानूनी मदद नहीं मिलने का हुआ खुलासा

Tue, 05 Feb 2019 05:31 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 05 Feb 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
More than 7800 Indian in jail at foreign
Jail Love Story

78 सौ से ज्यादा भारतीय विदेशी जेलों में बंद हैं और इनमें से दो हजार से ज्यादा सऊदी अरब की जेलों में हैं। संविधान के अनुच्छेद 39 एक के अंतर्गत इन भारतीय नागरिकों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है क्योंकि इन लोगों को आर्थिक तंगी व अन्य दिक्कतों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। यह तर्क एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में दायर कर रखा गया है।  

विज्ञापन


एनजीओ प्रवासी लीगल सेल ने जनहित याचिका दायर कर विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों को निशुल्क कानूनी सहायता दिलाने का निर्देश केंद्र सरकार को देने का आग्रह किया है। याचिका में कहा गया है कि यूएन के एक सर्वे के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय हैं और इनकी संख्या 1.7 करोड़ है जो दुनियाभर के देशों में रहते हैं।
विज्ञापन


पेश जनहित याचिका अधिवक्ता जोस अब्राहम के जरिए दायर कर कहा है कि विदेश में काम करने वाले भारतीय कामगारों की सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि उन्हें स्थानीय कानून की जानकारी नहीं होती और यह भी पता नहीं होता कि वह अपने अधिकारों का संरक्षण कैसे करें। कानूनी सहायता न मिलने के कारण उन भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का विदेशी जमीन पर हनन होता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed