{"_id":"624a57854ae7a325210e81aa","slug":"more-than-60-e-buses-will-run-on-the-roads-in-delhi-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ई-ऑटो के बाद अब ई-बसें रफ्तार भरने के लिए तैयार, इस माह सड़कों पर दौड़ेंगी 60 से अधिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ई-ऑटो के बाद अब ई-बसें रफ्तार भरने के लिए तैयार, इस माह सड़कों पर दौड़ेंगी 60 से अधिक बसें
Mon, 04 Apr 2022 07:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Apr 2022 07:57 AM IST
सार
इसी महीने दिल्ली की सड़कों पर 60 से अधिक ई-बसें दूसरे मार्गों पर भी चलाई जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के लिए कुछ बस डिपो में चार्जिंग के लिए जरूरी सुविधाएं भी विकसित कर ली गई हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय दिल्लीवासियों को सभी मार्गों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने का इंतजार है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह नजफगढ़ से मोरी गेट के बीच ई-बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। इनका परिचालन शुरू होने से यात्रियों को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की पुरानी सीएनजी बसें सफर में खराब होने की चिंता नहीं सताएगी।
ई-बसों की संख्या में बढ़ोतरी से दिल्ली ईवी राजधानी बनने की तरफ ओर तेजी से बढ़ेगी। प्रदूषण कम होने के साथ ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बसों में सफर का भी मौका मिल सकेगा। इसी महीने दिल्ली की सड़कों पर 60 से अधिक ई-बसें दूसरे मार्गों पर भी चलाई जाएंगी।
इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के लिए कुछ बस डिपो में चार्जिंग के लिए जरूरी सुविधाएं भी विकसित कर ली गई हैं। ई-बसों के परिचालन से प्रदूषण नहीं होगा और ध्वनि प्रदूषण में भी कमी आएगी। इसी सप्ताह सड़कों पर ई-ऑटो उतारे गए हैं। इसके बाद 60 से अधिक ई-बसों के होने से नए रूट पर भी यात्रियों को पुराने किराये में ही ई-बस में सफर का मौका मिलने लगेगा।
विज्ञापन
पहले चरण में दौड़ेंगी 300 ई-बसें
दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस ई-44 का आईपी डिपो से संचालन शुरू किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने पहले चरण में 300 ई-बसें सड़कों पर उतारने का दावा किया है। इसके बाद अगले वर्ष तक परिवहन बेड़े में करीब 2000 ई-बसें शामिल करने का लक्ष्य है। 300 ई-बसें मुंडेला कलां, रोहिणी सेक्टर-37 और राजघाट डिपो से चलाई जाएंगी। इसके लिए सभी डिपो में भी चार्जिंग सुविधा तैयार की जा रही है।