फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 50 Corona positive in 50 days in Lutyens Delhi

लुटियन दिल्ली : 50 दिन में मिल चुके हैं 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव

Sat, 16 May 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 May 2020 06:00 AM IST
सार

  • मरीज मिलने पर सील कर दिए कार्यालय
  • इंपीरियल जोन में अधिक मरीज
  • कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से लोगों में भी खौफ

विज्ञापन
More than 50 Corona positive in 50 days in Lutyens Delhi
demo pic - फोटो : PTI

विस्तार

वीवीआईपी कहे जाने वाले लुटियन इलाके में ही पिछले 50 दिन में 50 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों के क्वॉर्टर से लेकर बिड़ला मंदिर समेत नई दिल्ली जिला अधिकारी कार्यालय तक शामिल हैं, जहां आम नागरिक से लेकर सरकारी कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


मार्च में राष्ट्रपति भवन में कार्यरत कर्मचारी में कोरोना का वायरस मिला था, जिसके बाद उनके संपर्क में रहे 110 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके अलावा अन्य लोगों को बिड़ला मंदिर की धर्मशाला में लाकर क्वारंटीन कर दिया था, लेकिन बाद में इन कर्मचारियों में से छह और कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद नई दिल्ली इलाके में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते रहे। इस कड़ी में अप्रैल में पंडित पंत मार्ग स्थित केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की सरकारी आवासीय कॉलोनी में भी कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला था।
विज्ञापन


वहीं, अप्रैल में ही गोल मार्केट इलाके में स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल की सरकारी आवासीय कॉलोनी में पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों और लेडी हार्डिंग कॉलेज की सरकारी कॉलोनी में तीन स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना हुआ। इसके अलावा सांसद सचिवालय में तैनात एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही गुरुद्वारा रकाबगंज के पास झाड़ू लगाने वाला एनडीएमसी का सफाई कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज मिलने पर सील कर दिए कार्यालय
लुटियन दिल्ली में आने वाले केंद्र सरकार के कई बड़े कार्यालय भी कोरोना की जद में आ गए। इस वजह से कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना होने के बाद वहां का कामकाज भी प्रभावित हुआ। इसमें लोदी रोड स्थित सीजीओ कांप्लेक्स में अर्द्धसैनिक बल के जवानों में भी संक्रमण मिला था, जिसके बाद सीजीओ कांप्लेक्स को सील कर दिया गया था, हालांकि सैनिटाइज करने के बाद इसे दोबारा से खोल दिया गया है। 

वहीं, आरकेपुरम में भी बीएसएफ के पांच जवानों में कोरोना मिला था। शास्त्री भवन में भी एक कर्मचारी में कोरोना मिला था, जिसके बाद शास्त्री भवन को सील कर दिया गया था। रफी मार्ग स्थित श्रम शक्ति भवन में भी कोरोना का संक्रमण मिला था। नीति आयोग भी कोरोना की जद में पहुंच गया था, जिसमें कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला था। ताजा मामले में नई दिल्ली के जिलाधिकारी कार्यालय में भी आठ लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, इसके बाद कार्यालय को सील कर दिया गया है।

इंपीरियल जोन में अधिक मरीज
लुटियन दिल्ली के अंदर दिल्ली इंपीरियल जोन में सबसे अधिक मामले देखे गए। इसमें बंगाली मार्केट में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। इसके बाद मार्केट को सील कर दिया गया था। एच ब्लॉक के टाइप-1 और टाइप-2 क्वॉर्टर में छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। मंदिर मार्ग पर दो लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। बिड़ला मंदिर धर्मशाला में छह लोग संक्रमित मिले। इसके साथ ही पेशवा रोड पर एक, सिंगल स्टोरी लेन में एक और बंगला साहिब रोड के पास तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। 


कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से लोगों में भी खौफ बढ़ रहा है, क्योंकि आम आदमी से लेकर सरकारी कर्मचारी भी कोरोना की जद में लगातार आ रहे हैं। ऐसे में सरकार को निश्चित ही उचित उपाय करने की जरूरत है।
-प्रीतम धारीवाल, अध्यक्ष, दिल्ली इंपीरियल जोन आरडब्ल्यूए फेडरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed