फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 40 thousand visitors reached the trade fair for the first time

Trade Fair : पहली बार व्यापार मेले में पहुंचे 40 हजार से ज्यादा दर्शक, मौसम में सुधार से बढ़ी संख्या

Fri, 22 Nov 2024 07:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 07:28 AM IST
सार

प्रदूषण के कारण अभी तक दर्शक यहां आने से बच रहे थे, लेकिन मौसम साफ होने से दर्शक भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीकेंड काफी भीड़ हो सकती है। 

विज्ञापन
More than 40 thousand visitors reached the trade fair for the first time
1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में आए सुधार के साथ खिली धूप के कारण प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पहली बार सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे। प्रदूषण के कारण अभी तक दर्शक यहां आने से बच रहे थे, लेकिन मौसम साफ होने से दर्शक भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीकेंड काफी भीड़ हो सकती है। 

विज्ञापन


भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेले में 40 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे। स्टॉल लगाने वालों का कहना है कि दर्शकों की संख्या बढ़ने से उनका व्यापार भी बढ़ सकता है। पिछले साल मेले में 70 से 80 हजार दर्शक प्रतिदिन पहुंच रहे थे। दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के कारण दर्शक कम आ रहे हैं। मेले के अभी छह दिन बचे हुए हैं। इसमें दो दिन वीकेंड के हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मौसम साफ रहा तो शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या 80 हजार को पारकर सकती है।
विज्ञापन


पवेलियन पहुंचीं झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी
मेले में फोकस राज्य झारखंड के पवेलियन में बृहस्पतिवार को प्रदेश की मुख्य सचिव अलका तिवारी पहुंचीं। उन्होंने पवेलियन का अवलोकन किया। इससे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेला प्रदेश के विकास को प्रदर्शित करने का मंच है। प्रदेश की विशिष्ट चीजों को यहां प्रदर्शित किया गया है। इस मौके पर उनके साथ  झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी, दिल्ली स्थित झारखंड भवन के आयुक्त अरवा राजकमल, सचिव उद्योग विभाग जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शक सीख रहे हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक से बचने के गुर
ठंड और प्रदूषण के कारण बढ़े हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक के मामलों से बचाव के लिए मेले में दर्शकों को गुर सिखाए जा रहे हैं। मेले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पवेलियन में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, नजफगढ़ के डॉक्टरों ने दर्शकों को सीपीआर की जानकारी दी। साथ ही, हार्ट अटैक को पहचाने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी में हार्ट अटैक के लक्षण दिखे तो तुरंत एंबुलेंस को फोन करना चाहिए। साथ ही, छाती के बीच में दोनों हाथों से पूरी ताकत के साथ 30 बार पंप करना चाहिए। इसके बाद मुंह से सांस देनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की जान बच सकती है। 


खेल-खेल में बच्चे सीख रहे टैक्स का महत्व
रंगीन चित्रकारी कर बच्चे टैक्स देने का महत्व सीख रहे हैं। मेले में आयकर विभाग ने बच्चों को लिए कोना तैयार किया है। यहां बच्चे पेंटिंग कर टैक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, अपनी कला से बता रहे हैं कि देश को कैसे मजबूत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed