फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 220 injured due to lamps and firecrackers during Diwali in Delhi NCR

Diwali Fire Incidents: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली में दीये-पटाखे से 220 से अधिक घायल, 10% गंभीर रूप से झुलसे

Mon, 13 Nov 2023 07:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Nov 2023 07:12 PM IST
सार

झुलसे लोगों में करीब 10 फीसदी मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कुछ ज्यादा गंभीर थे जिन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। वहीं कुछ मरीजों की हाथों की उंगलियां तक पटाखे से उड़ गईं।

विज्ञापन
More than 220 injured due to lamps and firecrackers during Diwali in Delhi NCR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिवाली में पटाखे व दीये जलाने पर 220 से अधिक लोग घायल हो गए। इन घायलों को उपचार के लिए एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, लोकनायक, जीटीबी, डीडीयू, संजय गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, जग प्रवेश हॉस्पिटल सहित दिल्ली के अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में लाया गया। 

विज्ञापन

इनमें से करीब 10 फीसदी मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कुछ ज्यादा गंभीर थे जिन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। वहीं कुछ मरीजों की हाथों की उंगलियां तक पटाखे से उड़ गईं। जबकि कई को गंभीर रूप से चोट लगी। डॉक्टरों की माने तो इस बार पटाखे और दीये से जलने वाले वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके अलावा सजावट के दौरान बिजली का करंट व अन्य से भी घायल होकर लोग अस्पताल पहुंचे हैं। दिल्ली में पिछले साल भी 216 से अधिक लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में 31 मरीज पहुंचे
एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 11 और 12 नवंबर को कुल 31 मरीज घायल होकर अस्पताल पहुंचे। इनमें से दीये से जलने वाले आठ मरीज थे। इनमें से पांच को आईसीयू में रखा गया। जबकि तीन को ओपीडी में देखने के बाद छुट्टी दी गई। वहीं पटाखे से 21 मरीज घायल हुए। इसमें से छह मरीज को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। एक को वार्ड में और 14 मरीज को सामान्य ओपीडी में देखने के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं बिजली का करंट लगने से घायल होकर दो मरीज पहुंचे और दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया। 

विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल में 100 मरीज पहुंचे
सफदरजंग अस्पताल में घायल होकर 100 मरीज पहुंचे। इनमें 86 मरीज कम घायल होकर और 14 मरीज गंभीर रूप से घायल होकर पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा पुरुष 78 और महिला 22 रही। इनमें 12 साल से कम 21 मरीज और 12 साल से अधिक 77 रहे। इनमें दिया से जलने वाले 18 और पटाखे के 82 मरीज हैं। इनमें दिल्ली से 93 और दिल्ली के बाहर से 7 मरीज हैं।

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 30 मरीज पहुंचे
वहीं डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में करीब 30 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 40 फीसदी बच्चे हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों को सामान्य चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि तीन बच्चों को भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि इन तीन बच्चों के हाथ में पटाखा फट गया था। इस बच्चों की उम्र 21, 17 और 7 साल है। ऐसा बताया जा रहा है इनकी अगुंली भी उड़ गई, हालांकि उपचार पूरा होने के बाद पता चलेगा कि कुल कितना नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed