फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 200 incidents of fire were reported on Diwali in Delhi

दिवाली पर दिल्ली के कई इलाकों में लगी आग, मिली 200 से अधिक सूचनाएं

Mon, 28 Oct 2019 04:49 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 28 Oct 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
More than 200 incidents of fire were reported on Diwali in Delhi
आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली में दीपावली के मौके पर सदर बाजार के एक दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की 200 से अधिक ऐसी घटनाओं के बारे में फोन कॉल प्राप्त हुए हैं। शनिवार आधी रात से रविवार रात 11 बजे तक आग लगने की 214 घटनाओं की सूचना मिली है।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटनाओं की सूचना मिलने में कमी नहीं आई है। वे फोन कॉल से प्राप्त सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर टीमें भेजकर कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं इन घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल स्थित दुकान में आग लग गई। दुकान में प्लास्टिक के खिलौने और पैकेजिंग का सामान जल गया। दुकान में आग लगने की सूचना शाम तीन बजे प्राप्त हुई जिसके बाद 12 अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और शाम 4.25 तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि आग लगने की एक अन्य घटना उत्तरपूर्वी दिल्ली के जगतपुरी क्षेत्र में सेनेटरी की एक दुकान में हुई। इस संबंध में दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर फोन कॉल प्राप्त हुई। छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया जिसके बाद एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आग लगने की कई घटनाओं की जानकारी फोन कॉल द्वारा मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वे इन घटनाओं के बारे में अभी यह नहीं बता सकते कि ये शॉर्ट सर्किट से लगी कि पटाखे के चलते क्योंकि अभी उनकी प्राथमिकता आग पर नियंत्रण पाने की है। 

उन्होंने कहा कि आग लगने का सटीक कारण का पता अभी तुरंत नहीं चल पाएगा। अभी तक जो फोन कॉल प्राप्त हुई हैं उनमें से दिल्ली में अभी तक कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं है। इसके अलावा बिजली और ट्रांसफॉर्मर से आग लगने की सूचनाएं भी मिल रही हैं।

अग्निशमन विभाग के अनुसार पिछले साल की तरह इस बार दिवाली पर पटाखों पर पाबंदी के बावजूद आग लगने संबंधित 200 से अधिक फोन कॉल आए हैं। पिछले साल की तरह ही इस साल भी आग लगने संबंधित फोन कॉल में कमी नहीं आई है। 

(इनपुट: पीटीआई)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed