फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   more than 2 months gone no clue of jnu student najeeb ahmad, mother want cbi probe

ढाई महीने-कई शहरों में जांच और प्रदर्शन जेएनयू में दो दिन तलाशी पर अब तक नहीं मिला छात्र 'नजीब'

Tue, 03 Jan 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/बदायूं Updated Tue, 03 Jan 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
more than 2 months gone no clue of jnu student najeeb ahmad, mother want cbi probe
नजीब की मां - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के लापता छात्र नजीब की मां फातिमा नफीस ने मामले में जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस मामले को उलझाने की कोशिश कर रही है। नजीब का सुराग देने पर 10 लाख रुपये का इनाम दिल्ली पुलिस का दिखावा है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला वैदो टोला निवासी नफीस का बेटा नजीब जेएनयू में एमएससी का छात्र था। ढाई महीने पहले यूनिवर्सिटी में छात्रों के एक गुट से मारपीट होने के बाद से नजीब लापता है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नजीब का सुराग देने पर 10 लाख रुपये इनाम घोषित कर रख है।
विज्ञापन


अब तक नजीब का सुराग न लगने से परिवार वाले परेशान हैं। सोमवार को नजीब की मां ने फोन पर अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने नजीब का पता लगाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजीब की बरामदगी को लेकर पीस पार्टी का प्रदर्शन

more than 2 months gone no clue of jnu student najeeb ahmad, mother want cbi probe
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के मूल निवासी जेएनयू छात्र नजीब अहमद के गायब होने के 75 दिन बाद भी उसके बरामद न होने पर पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर नजीब की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष सलीम खां कादरी ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस अब तक नजीब को नहीं खोज सकी, न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। जबकि एबीवीपी के छात्रों ने नजीब को बुरी तरह से मारा था।

बावजूद इसके उन लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रदर्शन करने वालों में शमीम अहमद सलमानी, फहीम अहमद सलमानी, रिजवान खां, फैजान खां, ईलू, मोहम्मद आरिफ, इकबाल, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed