{"_id":"5edc47618ebc3e9042046117","slug":"more-than-1200-cases-of-corona-in-delhi-for-the-fifth-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 1200 से ज्यादा मामले, शनिवार को मिले 1320 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 1200 से ज्यादा मामले, शनिवार को मिले 1320 संक्रमित
Sun, 07 Jun 2020 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दिल्ली में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 1200 से ज्यादा मामले आए हैं। बीते 24 घंटे में 1320 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 27654 हो चुकी है। शनिवार को विभिन्न अस्पतालों से 349 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। हेल्थ बुलेटिन में 53 लोगों की मौत बताई गई है, लेकिन इनमें से एक भी मरीज की मौत बीते 24 घंटे में नहीं हुई। कोरोना से अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 53 मौतें 5 जून तक हुई थी, लेकिन अस्पतालों ने अब जानकारी उपलब्ध कराई है। दिल्ली के कोविड समर्पित अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए 8637 बेड और 472 वेँटिलेटर उपलब्ध हैं। इनमें से 4225 बेड और 176 वेटिलेटर भर चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, कोविड हेल्थ सेंटर में 190 और कोविड केयर सेंटर में 1271 मरीजों का इलाज चल रहा है। हेल्थ सेंटर में 285 और कोविड केयर सेंटर में 5292 मरीजों को रखने की क्षमता है। चार दिन पहले विभिन्न अस्पतालों में 92 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 176 हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के हालात
कुल संक्रमित 27,654
जांच 2,46,873
मौतें 761
ठीक हुए 10,664
सक्रिय मामले 16,229