फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 100 flights and 150 trains affected due to fog

रफ्तार पर कोहरे ने लगाई ब्रेक: 100 से अधिक विमान, 150 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित; कल भी बिगड़ी रहेगी समय सारणी

Fri, 03 Jan 2025 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jan 2025 11:08 PM IST
सार

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। 

विज्ञापन
More than 100 flights and 150 trains affected due to fog
ट्रेन और विमान पर पड़ रही कोहरे की मार - फोटो : ani

विस्तार

ठंड की ठिठुरन के साथ घने कोहरे ने की दोहरा मार यात्रियों पर पड़ रही है। शुक्रवार को अभी तक का सबसे ज्यादा कोहरा देखने को मिला। इससे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इस वजह से विमान और रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल थम गई वही दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की बिगड़ी समय सारणी की वजह से शनिवार को भी ट्रेनों की चाल थमी रहेगी।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रेलवे ट्रैक पर चलने वाली उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई। 

विज्ञापन

इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed