{"_id":"5ec1c8180dda84314b04aa7d","slug":"more-patients-are-under-center-and-in-private-hospitals-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोनाः केंद्र के अधीन और प्राइवेट अस्पतालों में हैं ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोनाः केंद्र के अधीन और प्राइवेट अस्पतालों में हैं ज्यादा मरीज
Mon, 18 May 2020 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 May 2020 04:56 AM IST
सार
- आधे कोविड अस्पताल प्राइवेट, उपचार भी लाखों में
- बत्रा और सिग्नस अस्पताल को भी मंजूरी दी जा चुकी है
- आज से यहां कोविड सेवाएं शुरू हो सकती हैं
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में इस समय पांच हजार से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, जिनमें सर्वाधिक 2142 अपने घरों में हैं। स्थिति यह है कि हर तीसरा मरीज अपने घर पर उपचार ले रहा है। इनके बाद सबसे ज्यादा 1767 मरीज कोविड अस्पतालों में हैं। अस्पतालों की यदि समीक्षा की जाए तो दिल्ली सरकार के दो ही अस्पताल हैं, जहां कोरोना मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। इन दोनों से ज्यादा केंद्र और प्राइवेट अस्पतालों में मरीज भर्ती हैं।
दिल्ली सरकार के लोकनायक में 586 और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी में 121 मरीज उपचाराधीन हैं। सरकार के अनुसार, इन दोनों अस्पतालों में कुल बिस्तरों की क्षमता 2400 है, जबकि केंद्र सरकार के आरएमएल, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग और एम्स के ट्रॉमा व झज्जर कैंपस में 701 और अन्य पांचों प्राइवेट अस्पताल में 359 मरीज उपचाराधीन हैं।
इन्हीं अस्पतालों में गंभीर मरीजों की स्थिति का आकलन किया जाए तो दिल्ली सरकार के दो अस्पतालों में 36 मरीज आईसीयू और केवल एक मरीज वेंटिलेटर पर है, जबकि केंद्र के कोविड अस्पतालों में 15 और प्राइवेट अस्पतालों में पांच मरीज वेंटिलेटर पर कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 143 मरीज कोविड स्वास्थ्य केंद्र और निगरानी केंद्र में 698 मरीज भर्ती हैं, लेकिन इन मरीजों में संक्रमण का हल्का या लक्षण न मिलने के चलते इन्हें सिर्फ आइसोलेशन में रखा गया है।
आधे कोविड अस्पताल प्राइवेट, उपचार भी लाखों में
दिल्ली में इस समय 12 कोविड अस्पताल हैं। इनके अलावा बत्रा और सिग्नस अस्पताल को भी मंजूरी दी जा चुकी है, लेकिन रविवार तक वहां मरीज भर्ती नहीं किए गए। सोमवार से यहां कोविड सेवाएं शुरू हो सकती हैं। इसके साथ दिल्ली में 14 कोविड अस्पताल हो जाएंगे, जिनमें से सात प्राइवेट होंगे, जहां उपचार भी लाखों रुपये में हैं। बाकी बचे सात में से दो ही अस्पताल दिल्ली सरकार के अधीन हैं।
दिल्ली की स्थिति
कुल मरीज : 9755
डिस्चार्ज : 4202
मौत : 148
एक्टिव : 5405
दिल्ली सरकार के अस्पताल
अस्पताल मरीज गंभीर वेंटिलेटर
लोकनायक 586 26 1
राजीव गांधी 121 10 --
केंद्र के कोविड अस्पताल
अस्पताल मरीज गंभीर वेंटिलेटर
आरएमएल 71 9 --
लेडी हार्डिंग 29 4 1
सफदरजंग 154 34 4
एम्स 447 18 10
(ट्रॉमा व झज्जर)
प्राइवेट अस्पताल
अस्पताल मरीज गंभीर वेंटिलेटर
मैक्स 127 28 1
अपोलो 66 5 1
गंगाराम कोलमेट 29 3 3
गंगाराम सिटी 47 5 --
महादुर्गा 90 10 --