फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Moon seen Eid will be celebrated in homes today

आज घरों में ही मनाई जाएगी ईद, महामारी से बचने की दुआएं मांगी जाएंगी, बाजारों में रौनक

Mon, 25 May 2020 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 May 2020 03:23 AM IST
सार

  • घर से ही नमाज अदा करने की अपील
  • वीडियो कॉल से देंगे मुबारकबाद  
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, गले नहीं मिलेंगे 

विज्ञापन
Moon seen Eid will be celebrated in homes today
ईद मुबारक 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के बीच आए पवित्र रमजान माह के बाद रविवार को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ गया। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चांद के दीदार हुए। इसके साथ ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन


वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी और फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने लोगों से घरों में रहकर बेहद सादगी से ईद मनाने की अपील की है। मुफ्ती मुकर्रम ने लोगों से कहा कि लॉकडाउन का पालन करें और घरों से किसी भी सूरत में बाहर न निकलें। सभी लोग घरों में ही ईद की नमाज अदा करें। नमाज के दौरान इस महामारी से बचने की दुआ करें।  
विज्ञापन

दिनभर बाजारों में रही रौनक
लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर लोगों ने ईद की खरीदारी पहले निपटा ली थी। रविवार को भी पुरानी दिल्ली व मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। ड्राईफ्रूट, सेवई, टोपी, इत्र आदि की खूब खरीदारी की गई। ज्यादातर लोगों का कहना था कि इस बार कोरोना की वजह से वे बहुत ही सादगी से ईद मनाएंगे। अपने घरों में की नमाज अदा करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल से देंगे मुबारकबाद  
संभल के रहने वाला रागिब अमीन का दिल्ली में कपड़ों का कारोबार है। हर साल वह संभल अपने घर रिश्तेदारों के बीच ईद मनाते हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। उनका कहना है कि पहली बार वह दिल्ली में ही रहकर ईद मनाएंगे। इसी तरह मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले आफताब भी पिलखुआ नहीं जा पा रहे हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में रहकर वह अपने रिश्तेदारों को वीडियो कॉल के जरिये ईद की मुबारकबाद देंगे।  


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, गले नहीं मिलेंगे 
कोरोना की वजह से इस बार लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक-दूसरे के गले नहीं मिलेंगे। दूर से ही ईद की मुबारकबाद देंगे। लोगों का कहना है कि इससे न सिर्फ वह खुद बल्कि उनका परिवार व देश भी कोरोना से सुरक्षित रहेगा। जब तक कोरोना संक्रमण कम नहीं हो जाता तब तक लोग सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन कर इस बीमारी से लड़ेंगे। मस्जिदों के मौलवी और मौलानाओं ने भी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर दूर से ही मुबारकबाद देने को कहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed