{"_id":"58076c6d4f1c1b642e7044d5","slug":"monkeys-terror-in-faridabad-creating-problem-for-lawyers-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के आंतक से दुखी वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के आंतक से दुखी वकीलों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Oct 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत परिसर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के आंतक से वकीलों ने अपने टीन शैडों में बैठना छोड़ दिया है। इससे परेशान होकर जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को वकीलों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान वकीलों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावा सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि कोर्ट परिसर में बंदरों की वजह से वकील व मुवक्किल सुरक्षित नहीं हैं। वकील कुंवर दलपत सिंह व सतवीर शर्मा ने कहा कि कई लोगों को बंदर काट चुके हैं।
विज्ञापन
कई वकील जो टीन शैडों के नीचे बैठते हैं, वे अब अपने शैडों में बैठने से डरते हैं। कई बार बंदर वकीलों की फाइलों को भी फाड़ देते हैं। दोपहर बाद तो कोई भी वकील अपनी सीट पर नहीं बैठ सकता। क्योंकि तब बंदरों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से कोर्ट परिसर को बंदरों के आंतक के मुक्त करने की मांग की। इस मौके पर महेंद्र चौघरी, कमल भाटी, प्रेम कादियान, धर्मपाल खटाना, अनिल तोमर, कुलदीप जोशी, पवन कौशिक, मोहित नैन, दिनेश भाटी, धर्मवीर भाटी और राजेश भाटी मौजूद थे।