{"_id":"5d572b658ebc3e89776526ff","slug":"monkeys-attack-passengers-at-kashmiri-gate-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बंदरों का यात्रियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बंदरों का यात्रियों पर हमला
Sat, 17 Aug 2019 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
बंदर... स्टेशन के अंदर
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को बंदरों ने यात्रियों पर हमला कर दिया। हड़बड़ाए लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। रेड लाइन के कश्मीरी गेट स्टेशन के प्लेटफार्म पर बंदरों का नियमित जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
बंदरों ने स्टेशन के अंदर घुसकर सीढ़ियों पर कब्जा कर लिया है और वहीं स्थायी घर बना लिया है। सीढ़ियों से गुजरने वाले यात्री अक्सर इनकी घुड़कियां झेलते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे प्लेटफार्म पर बंदरों का झुंड एकत्र हो गया। ये बंदर स्टेशन की निचली मंजिल से सीढ़ियों के जरिये प्लेटफार्म पर आ रहे थे। दाहिनी ओर की सीढ़ी की रेलिंग पर बैठे बंदरों ने अचानक यात्रियों पर हमला बोल दिया। इससे घबराए यात्री सीढ़ियों से तेज रफ्तार में भागे। इस दौरान कुछ यात्री सीढ़ियों पर गिर भी गए।
विज्ञापन
इधर, बंदरों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में बंदर वहां जमा हो गए। वे यात्रियों पर आक्रामक हो गए। बंदरों के हमले में यात्री बाल-बाल बचे। इस बीच कुछ यात्रियों ने बचने के लिए अपने ऑफिस बैग से बंदरों पर हमला किया।
इस घटना के दौरान लोग बेहद घबरा गए। एक यात्री सुखविंदर सिंह ने बताया कि यहां रोज बंदर यात्रियों को परेशान करते हैं, लेकिन अब हद हो गई है।
बंदर बेवजह यात्रियों पर हमला करने लगे हैं। इस संबंध में यात्रियों ने डीएमआरसी से कई बार शिकायतें भी की हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस संबंध में डीएमआरसी का कहना है कि बंदरों को हटाने के लिए संबंधित एजेंसी से कई बार शिकायत की जा चुकी है।
डीएमआरसी ने स्टेशन पर यात्रियों द्वारा बंदरों को कोई खाद्य वस्तु न खिलाने के लिए भी बोर्ड लगाए हैं। डीएमआरसी बंदरों को भगाने की कोशिशें कर रही है।