फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   monkeys are the biggest problem for ndmc

एनडीएमसी के लिए नासूर बने बंदर

Sun, 03 Aug 2014 03:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Aug 2014 03:57 AM IST
विज्ञापन
monkeys are the biggest problem for ndmc

दिल्ली के लुटियन जोन को बंदरों से मुक्त कराना एनडीएमसी के लिए नासूर बन गया है। एनडीएमसी के अधिकारी पिछले दो दशक से बंदर भगाने के लिए आधा दर्जन योजनाएं लेकर आए, लेकिन एक भी योजना कामयाब नहीं हुई।

विज्ञापन


एनडीएमसी ने शुरू में इलाके से बंदर भगाने के लिए अपने कर्मचारियों को लगाया, मगर योजना कामयाब नहीं हुई, क्योंकि बंदर एक से दूसरे भवन में पहुंच जाते थे।

पढ़ें-'साहबजी, हमें नहीं पता हाईकोर्ट का आदेश'
विज्ञापन


इसके बाद लंगूर किराए पर लेकर विभिन्न इमारतों में तैनात किए गए। एनडीएमसी की यह योजना भी नाकाम रही। लंगूर को देखकर बंदर केवल उसके आसपास नहीं आते थे। उसके साथ वाली इमारतों में बंदर हुड़दंग करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों योजनाओं के नाकाम होने के बाद एनडीएमसी ने करीब एक दशक पहले ऐसे लोगों को अनुबंध के आधार पर नौकरी दी जो लंगूर की आवाज निकालते हैं। यह योजना आज भी चल रही है।

तस्वीरें देखें-इनके रहते संसद को बंदर छू भी नहीं पाएंगे


इसी बीच एनडीएमसी ने रबड़ की गोली छोड़ने वाली गन खरीदी। इस गोली के लगने से बंदर घायल नहीं होता। आवाज और गोली लगने से होने वाले दर्द के चलते वह भाग जाता है। एनडीएमसी ने अब एक नई योजना तैयार की है और एक अन्य योजना को अपनाने पर विचार कर रही है।

एनडीएमसी ने लुटियन जोन स्थित सरदार पटेल मार्ग के साथ और शंकर रोड के दोनों ओर रिज एरिया पर बंदरों की रोकने की योजना पर कार्य करने का फैसला किया है। इसके अलावा इमारतों पर तार के बाड़ लगाकर उनमें हल्का करंट छोड़ने की योजना है।

एनडीएमसी ने बंदरों को रिज एरिया में रखने के लिए 12 लाख रुपये का प्रावधान किया है। वह वहां बंदरों को रोजाना खाना देगी। उनके खाने पर प्रतिमाह एक लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed