फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monika Yadav murder case Accused learned method of murder from web series

मोनिका हत्याकांड: परिवार को गुमराह करने के लिए आरोपी सुनाता था लड़की की आवाज, वेब सीरीज से सीखा हत्या का तरीका

Mon, 02 Oct 2023 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Oct 2023 10:46 PM IST
सार

Delhi Police Lady Constable Murder Case: आरोपी सुरेंद्र सिंह राणा मोनिका यादव पर अपना हक जताता था। ये बात पूर्व महिला सिपाही को पसंद नहीं आती थी। ऐसे में वह आरोपी की बातों का विरोध करती थी।

विज्ञापन
Monika Yadav murder case Accused learned method of murder from web series
मोनिका यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की पूर्व महिला सिपाही मोनिका यादव की हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। आरोपी सुरेंद्र सिंह राणा मोनिका यादव पर अपना हक जताता था। ये बात पूर्व महिला सिपाही को पसंद नहीं आती थी। ऐसे में वह आरोपी की बातों का विरोध करती थी। इनका झगड़ा होता था। मोनिका यादव आरोपी से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसी बात पर सुरेंद्र सिंह राणा ने पूर्व महिला सिपाही की हत्या कर दी थी। आरोपी ने मोनिका की हत्या करने का तरीका वेब सीरीज की फिल्मों से सीखा था।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी मोनिका यादव की जिंदगी में बहुत ज्यादा रुकावट करने लगा था। वह हर बात पर उसे टोकता था। मोनिका से कहता था कि वह उसका मेंटर है। ट्रेनिंग व अन्य जगहों पर उसने उसकी सहायता की है। ऐसे में वह जो कहेगा उसे हर बात माननी पड़ेगी। यह बात मोनिका को पसंद नहीं थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुरेंद्र सिंह राणा ने मोनिका की पहले से आवाज रिकाॅर्ड कर रखी थी। वह जब भी मोनिका के परिजनों को फोन करता था तो वह मोनिका की कुछ रिकार्डिंग को सुना देता था। इससे परिजनों को विश्वास हो जाता था कि वह जिंदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि अटेला में सांगवान मोबाइल की दुकान के मालिक ग्राम बिलावल, खोरडिया पन्ना थाना बाढड़ा, जिला चरखी दादरी निवासी अनिल कुमार ने आरोपी राजपाल की पहचान की। दुकानदार ने ही उसे पवन कुमार के नाम पर सिम कार्ड जारी किया था। साथ ही भगत सिंह ढाबा के मालिक कानाओंथ, रोहतक निवासी समुंदर सिंह ने आरोपी रोबिन की पहचान की। रोबिन एक महिला के साथ उसके ढाबे पर गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रोबिन वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं को अपने साथ ले जाता था।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि पुलिस टीम उस हर जगह पर जा रही है, जहां आरोपी रॉबिन जगह बदलकर फोन करने गया था। पुलिस उसको ले जाकर वहां के लोगों से पहचान करवा रही है। अब दिल्ली पुलिस की टीम जांच के लिए पंजाब के संगरूर जा रही है।

आरोपी सिपाही को निलंबित किया
पीसीआर यूनिट के उपायुक्त आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी सिपाही सुरेंद्र सिंह राणा को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरेंद सिंह को नौकरी से बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed