{"_id":"5ee017d870c715098371287c","slug":"monica-said-i-did-not-give-up-won-the-war-by-following-the-advice-of-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीपी मोनिका ने दी कोरोना को मातः कहा- हिम्मत नहीं हारी, डॉक्टरों की सलाह पर चलकर जीती जंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीपी मोनिका ने दी कोरोना को मातः कहा- हिम्मत नहीं हारी, डॉक्टरों की सलाह पर चलकर जीती जंग
Wed, 10 Jun 2020 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:44 AM IST
सार
- पुलिस उपायुक्त ने कोरोना को हराकर कार्यभार संभाला
- साथी पुलिसकर्मियों ने मोनिका भारद्वाज का स्वागत किया
विज्ञापन
मोनिका भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की चपेट में आईं उत्तरी जिले की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बीमारी को मात दे दी है। मंगलवार को जब वह सिविल लाइंस स्थित अपने दफ्तर पहुंचीं, तो साथी पुलिसकर्मियों ने फूल बरसाकर, तालियां बजाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मोनिका भारद्वाज कोरोना की चपेट में आने वाली दूसरी अधिकारी थीं। इससे पहले शाहदरा जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर भी संक्रमित हो गए थे। उन्होंने भी पिछले दिनों स्वस्थ होकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन
मोनिका भारद्वाज ने बताया कि संक्रमित होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बिल्कुल नहीं घबराईं। फौरन उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर डॉक्टरों से सलाह लेनी शुरू कर दी थी। डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन की दवाई देने के बाद आराम करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने दिन में चार बार तुलसी और गिलोय पिया। आयुर्वेदिक काढ़ा भी बनाकर पिया। सुबह-शाम योगा के अलावा व्यायाम भी किया। इससे उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद मिली।
मोनिका ने कहा...
मैं घर पर ही क्वारंटीन थी। अपने साढ़े तीन साल के जुड़वां बच्चों से अलग रहना सबसे मुश्किल काम था। वो समझ नहीं पा रहे थे कि मैं उन्हे गले क्यों नहीं लगा पा रही थी।