फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   money can donate to this temple through e wallet after demonetization

नोटबंदी का ज्ञान: मंदिर ने भक्तों को दी खास सुविधा, ई-वॉलेट से करें मनचाहा दान

Wed, 23 Nov 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 23 Nov 2016 06:02 PM IST
सार


एक लाख रुपये तक का दान ई वॉलेट से
पूजा सामग्री एवं फूल भी इसी तरह खरीदें

विज्ञापन
money can donate to this temple through e wallet after demonetization
pooja - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोटबंदी से उपजी फुटकर पैसों की किल्लत के कारण मंदिर भी ई वॉलेट से जुड़ने लगे हैं। शहर के एनआईटी स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर में ई वॉलेट की सुविधा शुरू हो गई। मंदिर आने वाले भक्त ई वॉलेट से अपनी इच्छा के अनुसार दान करेंगे।

विज्ञापन


यह सुविधा शुरू करने के बाद अब तक दो दर्जन से अधिक भक्तों ने ई वॉलेट से दान किया है। श्रद्धालु 10 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की राशि इससे दान कर सकते हैं। इसके लिए मंदिर परिसर में जगह जगह बोर्ड लगा रखे हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 8 नवंबर से नोट बंदी के बाद मंदिर में आने वाली दान राशि काफी कम हुई थी। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मंदिर के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि ई वॉलेट की व्यवस्था दो दिन से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा सामग्री, फूल का भुगतान भी

money can donate to this temple through e wallet after demonetization
temple - फोटो : अमर उजाला

मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है। वहीं बडे़ नोटों से मंदिर समिति को निजात मिली है। समिति ने निर्णय कर इसकी शुरूआत की है। अब मंदिर में दान पेटी से कम और ई वॉलेट से अधिक दान आएगा।

मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री, फल फूल आदि खरीदने के लिए 10 दिन से खुले पैसे की समस्या ज्यादा आ रही थी। ई वॉलेट की व्यवस्था कर लोगों को राहत दी गई है। संचालक द्वारा बैन नोट को नहीं लिए जाने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री के लिए भटकना पड़ता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed