{"_id":"e825580f4463bf98f8cb952ba5ae82b8","slug":"molestation-with-play-school-girl-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले स्कूल में बच्ची का यौन शोषण, प्रबंधक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्ले स्कूल में बच्ची का यौन शोषण, प्रबंधक को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 06 Apr 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-56 स्थित एक प्ले स्कूल की बच्ची के साथ हुए यौन शोषण के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। इसकी रिपोर्ट स्कूल प्रबंधन को तीन दिन के अंदर साक्ष्य के साथ बीएसए ऑफिस में देनी होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 3 अप्रैल को स्कूल के ही किसी कर्मचारी ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस बात को संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए बिंदुवार साक्ष्य के साथ रिपोर्ट मांगी है। इसके अंतर्गत संचालक को स्कूल के संचालन शुरू करने की तिथि और मान्यता संबंधित समस्त ब्यौरा देना होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा विद्यालय के सभी कर्मचारियों का ज्वाइनिंग से लेकर अब तक का पूरा विवरण मांगा गया है। स्कूल के द्वारा अभिभावकों से ली जा रही ट्यूशन व अन्य फीस के बारे में विस्तार से बताना होगा। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में किए गए इंतजाम, मसलन सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा गार्ड की जानकारी मांगी गई है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर बीएसए को देनी होगी। ऐसा नहीं किए जाने पर प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन