{"_id":"6cffbfc6af90cd38e0da33a54f466ce8","slug":"molestation-with-female-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला गार्ड से दबंगों ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला गार्ड से दबंगों ने की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की महिला गार्ड से शनिवार देर रात दबंगों ने अभद्रता की। आरोप है कि दबंगों ने महिला गार्ड पर अश्लील फब्तियां भी कसीं। अस्पताल की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ कर ले गई।
विज्ञापन
शनिवार रात महिला गार्ड की ड्यूटी रात में इमरजेंसी में थी। उसकी बहन ने बताया कि रात करीब 12 बजे एक मरीज को लेकर चार दबंग लड़के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। एक लड़का मरीज के साथ जबकि तीन अन्य बेडों पर लेट गए।
विज्ञापन
गार्ड ने उन्हें बेड से उठने को कहा तो वे अश्लील टिप्पणी और अभद्रता करने लगे। मौसमी ने इसकी इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को दी।