फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with airlines employee

एयरलाइंस कर्मी को चलती ऑटो से हवा में उछाला

Sun, 11 May 2014 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 May 2014 03:37 AM IST
विज्ञापन
Molestation with airlines employee

दिल्ली में शुक्रवार रात ऑटो चालक की मनमानी की वजह से एक एयरलाइंस कंपनी में कार्यरत कर्मी मोनिश महफुज (34) की जान पर बन आई। गंतव्य तक जाने को लेकर हुई तकरार में चालक ने उसे चलते ऑटो से धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर आईपी एस्टेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि आईपीएल मैच करवाने में व्यस्त पुलिस ने मैच खत्म होने के बाद ही मामले की तफ्तीश करने की बात कही है।
विज्ञापन


मोनिश ने पुलिस को बताया कि ऑटो में उसका एक बैग था, जिसमें दस हजार रुपये, तीन चेकबुक और होमलोन के कागजात थे, जिसे ऑटो चालक लेकर भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक नबी मुंबई निवासी मोनिश इन दिनों ओखला में रहने वाले अपने भाई के पास आया है। शुक्रवार को काम के सिलसिले में वह आईटीओ आया था। लौटते समय उसने ओखला जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर पार करने के बाद लूप पर पहुंचते ही चालक ने ऑटो रोक दिया। उसने मोनिश से कहा कि ट्रैफिक पुलिस को देखकर वह ओखला जाने को राजी हुआ था, लेकिन अब वह नहीं जाएगा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी।


मोनिश ने ऑटो से उतरकर ट्रैफिक पुलिस से शिकायत करने की बात कही तभी चालक ने ऑटो चला दिया। इस दौरान मोनिश आधा बाहर लटका हुआ था। उसने कई बार चालक से ऑटो रोकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।

आरोप है कि इसी बीच  चालक ने मोनिश को चलते ऑटो से धक्का मार दिया। सड़क पर गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed