फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with a bpo working girl in noid.

बीपीओ कर्मी से छेड़छाड़, कार में खींचने की कोशिश

Mon, 06 Oct 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Oct 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
Molestation with a bpo working girl in noid.

सेक्टर-60 में एक बीपीओ कंपनी में कार्य करने वाली दिल्ली निवासी युवती से चलती बस में दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने साथियों के साथ शॉप्रिक्स मॉल के सामने युवती के साथी से मारपीट की। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे सेंट्रो कार सवार युवकों ने कार में खींचने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के लाजपत नगर निवासी युवती सेक्टर-60 स्थित बीपीओ कंपनी में काम करती है। रविवार शाम करीब 6:15 बजे वह साथ में करने वाले युवक के साथ सेक्टर-60 चौराहे से डीटीसी बस में चढ़ी। इस दौरान बस में बैठे दो युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू दी।
विज्ञापन


युवती और उसके साथी ने विरोध किया तो आरोपियों ने युवती और उसके साथी से मारपीट की। शॉप्रिक्स मॉल के सामने जब बस रुकी तो एक आरोपी भाग गया, जबकि दूसरे युवक को पकड़ लिया गया। इस बीच पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। शॉप्रिक्स मॉल पर पीड़िता और उसका साथी भी उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे काफी देर तक पुलिस का इंतजार करते रहे। इस दौरान मौके से भागा आरोपी सेंट्रो सवार दो अन्य साथियों के साथ वहां आया और चारों आरोपियों ने युवती और युवक को पीटा। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे कार में खींचने का भी प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों के जमा होने के कारण चारों युवक सेंट्रो से भाग गए।


करीब आधे घंटे बाद पीसीआर वहां पहुंची। युवती ने सेंट्रो कार के आखिर के चार नंबर पुलिस को बताए हैं। थाना सेक्टर-58 में मामले की शिकायत दी गई है। इस बारे में सीओ सेकंड विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द युवकों की तलाश कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed