फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation victim does sting of police

छेड़छाड़ से आहत महिला ने किया पुलिस का ‘स्टिंग’

Thu, 09 Jul 2015 06:33 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
molestation victim does sting of police

मसूरी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने ‘मनचले’ के साथ बैठे पुलिसकर्मियों का ‘स्टिंग’ किया है। मोबाइल से उनका विडियो शूट किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिसकर्मी आरोपी के साथ चौकड़ी जमाते हैं। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करती है, पूछने पर कहते हैं कि आरोपी फरार है। डीएम से मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति अपने चार नकाबपोश साथियों संग 10 जून को उसके घर में घुसा और महिला के कपडे़ फाडे़, छेड़खानी की।

जब महिला की नहीं लिखी रिपोर्ट तो उसने बनाया पुलिस का स्टिंग

molestation victim does sting of police

आरोप है कि महिला से युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। शोर मचाने पर वे जान से मारने क धमकी देकर भाग गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

मसूरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, इनमें से एक को नामजद कराया गया। आरोप है कि पुलिस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

उसके साथ पुलिसकर्मी चौकड़ी जमाते हैं। महिला ने मोबाइल से पुलिस के साथ आरोपी की विडियो क्लिप बनाई है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है, डीएम ने जांच का आश्वासन दिया है। उधर, एसओ मसूरी राजकु मार का कहना है कि महिला के आरोप संदिग्ध लग रहे हैं, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed