फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation in school cab

स्कूल कैब चालक ने छात्रा से की अश्लील हरकत

Mon, 18 Aug 2014 10:40 AM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
Molestation in school cab

दिल्ली के गोविंदपुरी के बाद अब मालवीय नगर में भी चार साल की बच्ची से स्कूल कैब चालक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी मासूम को माता-पिता को मारने की धमकी देकर डराता था। पुलिस ने आरोपी योगेश तंवर (34) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मालवीय नगर निवासी बच्ची हौजखास के एक नामी स्कूल में प्री-नर्सरी की छात्रा है। परिवार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से बच्ची डरी हुई थी और स्कूल जाने की बात पर सहम जाती थी।

विज्ञापन

मां-बाप को मार देने की धमकी

Molestation in school cab

मां ने बच्ची को समझा-बुझाकर पूछा तो उसने सारी बात बताई। परिवार ने 12 अगस्त को मामले की शिकायत मालवीय नगर थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज करके छतरपुर निवासी योगेश को दबोच लिया।

काफी समय से आरोपी बच्ची को घर से लेकर स्कूल तक छोड़ता था। कैब में पांच अन्य बच्चे भी जाते हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं आरोपी अन्य बच्चों के साथ भी तो छेड़छाड़ नहीं करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed