फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation case registered against Mayawati brother in delhi

मायावती के भाई पर छेड़छाड़ का केस

Sun, 07 Jun 2015 05:08 PM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
Molestation case registered against Mayawati brother in delhi

बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई सुभाष कुमार के खिलाफ दिल्ली के इंद्रपुरी थाने में अपने ही भांजे से मारपीट और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि शराब के नशे में सुभाष ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। मौके से ही उसे पकड़ लिया गया। बाद में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने पर सुभाष को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस पूरे मामले को पारिवारिक विवाद ही बता रही है। इंद्रपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मायावती के भाई सुभाष कुमार उर्फ टीटू अपने परिवार के साथ नारायणा विहार में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी लेकर भांजे के घर पहुंचे मायावती के भाई

Molestation case registered against Mayawati brother in delhi

वहीं पास में इनका 33 वर्षीय भांजा भी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। दो जून को एक शादी समारोह में सुभाष की भांजे से किसी बात पर बहस हो गई। बात बढ़ते देखकर रिश्तेदारों ने दोनों के बीच विवाद को शांत करा दिया।

आरोप है कि इसी का बदला लेने के लिए सुभाष 3 जून को दिन में अपने भांजे के घर हॉकी लेकर पहुंचे। घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित ने डर की वजह से अपना गेट बंद कर दिया।

सुभाष गेट फांद अंदर दाखिल हो गए। अंदर वाले दरवाजे को उसने हॉकी मार-मारकर तोड़ दिया। इस बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीसीआर मौके पर पहुंच गई।

भांजे और उसकी पत्नी संग की बदसलूकी

Molestation case registered against Mayawati brother in delhi

आरोपी ने भांजे और उसकी पत्नी के साथ खूब मारपीट की। सिपाही जितेंद्र व धर्मेंद्र ने जब उसे काबू करने का प्रयास किया तो आरोपी ने जितेंद्र को थप्पड़ मार दिया।

किसी तरह काबू कर सुभाष को थाने लाया गया। छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में बाधा और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया।

मेडिकल कराने के बाद 4 जून को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed