{"_id":"fecc87d9bd2e5ca4fb861b5ce8ad108b","slug":"molestation-case-against-deo-office-superintendent-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत करने पर डीईओ कार्यालय के अधीक्षक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील हरकत करने पर डीईओ कार्यालय के अधीक्षक पर केस
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक गुड़गांव की खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अधीक्षक दिनेश गोयल पर अश्लील हरकत करने और मानसिक प्रताड़ना देने का केस महिला थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक दिनेश गोयल पीड़िता के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है। वह ऐसा 25 जुलाई से कर रहा है। लघु शिक्षा सचिवालय स्थित जिला शिक्षा अधिकारी में जब भी खंड शिक्षा अधिकारी लघु सचिवालय स्थित जिला शिक्षा कार्यालय में किसी काम से जातीं तो आरोपी उन्हें घूरता व अश्लील हरकतें करता है।
विज्ञापन
गोयल पर पीड़िता को शिकायत करने पर नौकरी से निकलवा देने और बच्चों को मार देने की धमकी के आरोप भी लगे हैं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी पर आरोपी का साथ देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शिक्षक संगठनों ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा शिक्षण संस्थान, हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार को गोयल की निंदा करते हुए जल्द से जल्द निलंबन की मांग की है।
मामले में गोयल का पक्ष जानने के लिए उनसे कई बार संपर्क किया गया लेकिन उनका जवाब नहीं मिला।