{"_id":"54a9e401b3223979962cc64fe6c110e2","slug":"mohit-sharma-will-play-in-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मोहित शर्मा का सेलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मोहित शर्मा का सेलेक्शन
दीपक पांडे/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Feb 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च में बांग्लादेश में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फरीदाबाद के
विज्ञापन
क्रिकेटर मोहित शर्मा का चयन कर लिया गया है। मोहित को अंतिम 15 खिलाड़ियों
में जगह दी गई है।
वर्ल्ड कप के लिए चयनित होकर मोहित ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें टीम में चयन का भरोसा था। वह अब वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गए हैं।
मोहित ने बताया कि साउथ अफ्रीका दौरे में वह भारतीय टीम की तरफ से दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने अपने कोच विजय यादव के साथ मिलकर गेंदबाजी को लेकर काफी मेहनत की है।
उन्होंने बताया कि एक्शन में थोड़ा तकनीकी सुधार किया है। ताकि गेंद को स्विंग कराने में परेशानी न हो। बताया कि वह सुबह व शाम के समय चार से पांच घंटे मेहनत कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अगले मैच में उनका एक्शन पूरा बदला हुआ नजर आएगा।
धोनी की कप्तानी में ही खेलना चाहते हैं मोहित
आईपीएल-7 में नीलामी के सवाल पर मोहित शर्मा ने कहा कि अभी तय नहीं है कि वह किस टीम से आईपीएल में भाग लेंगे। लेकिन वह चाहते हैं कि एक बार उन्हें फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने का मौका मिले। क्योंकि उनकी कप्तानी में काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। वहीं टीम में बड़े खिलाड़ी होने से आपको दबाव झेलने का अनुभव भी मिलता है। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल आस्ट्रेलिया के गेंदबाज एंडी बिकेल से भी उन्होंने गेंदबाजी में सुधार को लेकर काफी कुछ सीखा है।
पिता व कोच ने कहा उम्मीदों पर खरा उतरेगा मोहित
बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी मोहित के पिता महिपाल शर्मा ने कहा कि उनका बेटा उम्मीदों पर खरा उतरेगा। क्योंकि अब वह अनुभवी हो गया है। वहीं कोच विजय यादव ने कहा कि मोहित भूपानी स्थित अकादमी में काफी मेहनत कर रहा है। ऐसे में वह कप्तान व चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर जरूर खरा उतरेगा।