{"_id":"5e32a3a08ebc3e4b43353912","slug":"mohit-marwah-nominated-as-brand-ambassador-of-fit-india-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर बने मोहित, बोले- खाना भूल सकता हूं, वर्कआउट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर बने मोहित, बोले- खाना भूल सकता हूं, वर्कआउट नहीं
Thu, 30 Jan 2020 03:06 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 30 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
मोहित मारवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फगली और रागदेश जैसी फिल्म के हीरो मोहित मारवाह को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एथलीमा के आठवें संस्करण में एशियन बिजनेस स्कूल द्वारा प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह घोषणा 50 कॉलेजों के सम्मानित अतिथियों और करीब दो हजार खिलाड़ियों की उपस्थिति में की गई। इन खिलाड़ियों ने 11 खेलों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
फिट इंडिया एक ऐसी मुहिम है, जो युवाओं को स्वस्थ रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए अग्रसर करता है। मोहित मारवाह ने कहा कि एक एक्टर तभी सफल एक्टर बनता है, जब वो अपने आपको पूरी तरह फिट रखे और अपनी हेल्थ के प्रति सजग रहे। मैं चाहे एक टाइम खाना भूल जाऊं, लेकिन वर्कआउट करना कभी नहीं भूलता।
विज्ञापन