फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohannagar Square will remain closed from 12 to 6 am from tomorrow night

साहिबाबादः कल रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा मोहननगर चौराहा

Sat, 22 Feb 2020 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
Mohannagar Square will remain closed from 12 to 6 am from tomorrow night
mohan nagar - फोटो : अमर उजाला

मोहननगर चौराहे पर जीडीए ने 23 फरवरी यानी रविवार की रात में एफओबी का बाकी स्ट्रक्चर रखने का फैसला किया है। इसके लिए रात 12 बजे से सुबह छह बजे के बीच यातायात को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, एफओबी पर एस्केलेटर लगाने के लिए एक्सपर्ट टीम भी इसका निरीक्षण करेगी। माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे हफ्ते में लोगों को शहर का पहला एस्केलेटर युक्त एफओबी का तोहफा मिल जाएगा।

विज्ञापन

 
मोहननगर चौराहे को सिग्नल फ्री करने के लिए जीडीए की ओर से पहला एस्केलेटरयुक्त एफओबी लगाने का काम किया जा रहा है। पिछली 29 जनवरी की रात 12 बजे से सुबह छह बजे के बीच मोहननगर चौराहे को बंदकर एफओबी के स्ट्रक्चर को रखा गया था। इस दौरान पुलिस ने मोहननगर चौराहे पर यातायात को डायवर्ट किया था। दो रास्तों पर एफओबी को रखने का काम पूरा हो गया। मोहननगर से जीटी रोड की ओर जाने वाले टर्निंग प्वाइंट पर एफओबी का काम बाकी रह गया है।  
विज्ञापन


काम होने में लग सकती हैं दो रातें
जीडीए के अधिकारी ने बताया कि 23 फरवरी की रात इस हिस्से को जोड़कर पूरा एफओबी तैयार करने का फैसला लिया है। अभी ट्रैफिक पुलिस के साथ मीटिंग कर जल्द ही रूट डायवर्जन का प्लान भी जारी किया जाएगा। अगर एक रात में यह काम पूरा नहीं हुआ तो दूसरी रात में पूरा किया जाएगा। इसके बाद एफओबी के दोनों ओर एस्केलेटर लगाने का काम शुरू होगा। मगर उसके लिए निजी कंपनी से एक्सपर्ट टीम एफओबी का परीक्षण करेगी। जिसमें एफओबी की इंच और बारीकी को अच्छे से परखा जाएगा। इस एक्सपर्ट टीम से जांच को अप्रूवल मिलते ही अगले दिन एस्केलेटर का काम शुरू हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन नगर चौराहे पर बचे हिस्से में 23 फरवरी की रात पिलरों पर स्ट्रक्चर फिट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के साथ मीटिंग कर उसमें रूट डायवर्जन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। इसके बाद वहां एस्केलेटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। होली तक इसे चालू कर दिया जाएगा। 

-एसके सिन्हा, अधिशासी अभियंता, जीडीए

यह होगा रूट प्लान
यूपी गेट की तरफ से मोहन नगर जीटी रोड जाने वाला ट्रैफिक साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में रेलवे अंडरपास से होकर जीटी रोड पहुंच पाएगा। गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले रूट पर यातायात पूर्ववत चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed