मोहनिया ने गिरफ्तारी को बताया साजिश, कहा दिल्ली में बनाया जा रहा गुजरात जैसा माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ भाजपा ने साजिश रची है। भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस ने बीते शनिवार को असंवैधानिक तरीके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मोहनिया ने कहा कि हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें महिला ऑफिस में आते व बाहर निकलते हुए दिखती है। उसे देखकर कतई नहीं कहा जा सकता कि उसके साथ बदतमीजी हुई होगी।
'दिल्ली में बनाया जा रहा गुजरात जैसा माहौल'
वह कुछ लोगों से बाहर बात करते नजर भी आ रही है। उस महिला ने जिस टीवी न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया, उसमें भी वही कपड़े पहनी हुई हैं।
आप विधायक ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की हुई करारी हार का बदला मोदी सरकार पुलिस के दुरुपयोग के जरिये ले रही है। गुजरात में जिस तरह का डर फैलाया गया, वही माहौल दिल्ली में बनाने की कोशिश हो रही है।
दूसरी तरफ, दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी जल्द ही सारे सबूत सार्वजनिक करेगी। उन्होंने बताया कि आप विधायक अपनी पूरी ऊर्जा से दिल्लीवालों के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार हर कदम पर रोड़ा अटका रही है।