फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohan Nagar traffic test today.

मोहन नगर पर ट्रैफिक की परीक्षा आज

Mon, 11 Jan 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mohan Nagar traffic test today.
मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से मोहन नगर पर किए गए डायवर्जन प्लान की असल परीक्षा सोमवार को होगी। दरअसल, सोमवार को वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है।
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को ट्रायल के दौरान सुबह -शाम जाम लगा था। रविवार को छुट्टी की वजह से ट्रैफिक सामान्य रहा। हालांकि भारी वाहनों की देर रात 12 बजे की गई नो एंट्री के बावजूद कुछ बसें और ट्रक यहां से गुजरे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा।

टीआई अनिल कुमार ने बताया कि प्लान के शुरुआती दो दिन ट्रैफिक धीमा रहा। अब गति बढ़ेगी। बसों और भारी वाहनों के डायवर्जन की वजह से मोहन नगर पर ट्रैफिक स्मूद रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को कुछ भारी वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सोमवार को एक भी वाहन नो एंट्री में आता है तो चालान कर वाहन सीज किया जाएगा।

सिटी बसें चलेंगी

गाजियाबाद से दिल्ली चलने वाली सिटी बस सेवा पर मोहन नगर से गुजरने पर कोई रोक नहीं होगी। दिल्ली से एएलटी सेंटर की बसों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह राहत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 वॉलेंटियर्स रहेंगे तैनात
सोमवार सुबह करीब 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 30 वॉलेंटियर्स की टीम ट्रैफिक सुचारु करने में लगेगी। वॉलेंटियर्स में सिविल डिफेंस और कुछ सिक्योरिटी गार्ड रहेंगे।

अप्रैल में दौड़ेगा लिंक रोड पर ट्रैफिक
लाइनपार की शहर से सीधी कनेक्टिविटी और मेरठ-दिल्ली आने-जाने वाले वाहनचालकों को जाम से राहत के लिए अभी तीन माह का इंतजार और करना होगा।

एनएच-24 से एनएच-58 (मेरठ तिराहे) तक निर्माणाधीन लिंक रोड का काम मार्च अंत तक ही पूरा हो सकेगा। ऐसे में अप्रैल से ही लिंक रोड जरिए ट्रैफिक फर्राटा भरेगा।

मौके पर रेलवे ने आरओबी का निर्माण तेज कर दिया है। रेलवे का काम शुरू होने में देरी के चलते लिंक रोड प्रोजेक्ट करीब डेढ़ साल लेट हो चुका है।

लाइनपार क्षेत्र को शहर से जोड़ने और एनएच-58 से दिल्ली आने-जाने वाले वाहनचालकों को एनएच-24 तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए जीडीए इस लिंक रोड का निर्माण करवा रहा है।

जीडीए से रोड निर्माण के लिए अधिकृत मुंबई की कंपनी आईटीडी सीमेंटेशन प्रा. लिमिटेड ने अपना काम पूरा कर लिया है। रेलवे के हिस्से में आरओबी का निर्माण निर्माण पूरा होने में समय लग रहा है।

जीडीए अधिकारियों के मुताबिक रेलवे अधिकारियों ने फरवरी-मार्च तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद करीब एक माह अन्य कामों को पूरा करने में लगेगा।

साल 2016 में पूरा होने वाले यह पहला बड़ा प्रोजेक्ट होगा। 55 फीट (18 मीटर) ऊंची लिंक रोड का निर्माण ढाई वर्ष पहले शुरू हुआ था। रोड निर्माण पूरा होने की डेट 31 जनवरी 2015 निर्धारित की गई थी।

जीडीए वीसी विजय यादव के मुताबिक रेलवे अधिकारियों से समन्वय बनाकर आरओबी का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। मार्च तक रेलवे का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।


बनेगा ग्रेड सेपरेटर
लिंक रोड के साथ ही महामाया स्टेडियम के सामने निर्माणाधीन ग्रेड सेपरेटर (तीन लेन का फ्लाईओवर) का काम पूरा होगा। वाहनों का फंसाव रोकने के लिए ग्रेड सेपरेटर का निर्माण पूरा होने के बाद ही लिंक रोड की शुरुआत होगी।

सेपरेटर से गाजियाबाद से मोहननगर की ओर ट्रैफिक जाएगा। इसके नीचे से एनएच-24 से आकर मेरठ का ट्रैफिक गुजरेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed