फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohan Nagar intersection now only bike-car entry.

मोहननगर चौराहे पर अब सिर्फ बाइक-कार की एंट्री

Sun, 13 Dec 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 13 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mohan Nagar intersection now only bike-car entry.
मेट्रो पिलर निर्माण कार्य की वजह से मोहननगर चौराहे पर हैवी व्हीकल और बसें नहीं चलेंगी। डायवर्जन 19 दिसंबर से करीब छह माह तक रहेगा। इससे राजनगर एक्सटेंशन पर जाम की आफत और बढ़ेगी।
विज्ञापन


साथ ही रूट डायवर्जन की वजह से तीन-चार रुपये अतिरिक्त किराया भी देना होगा। हालांकि दुपहिया और हल्के वाहन (कार, बाइक-ऑटो आदि) यहां से दौड़ते रहेंगे।

एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि डायवर्जन के तहत हरिद्वार-देहरादून रूट की बसें दिल्ली दिलशाद गार्डन से घूमकर करन गेट, अर्थला होते हुए राजनगर एक्सटेंशन से एनएच-58 पर आवागमन करेंगी और बरेली-लखनऊ रूट की बसें विजयनगर बाईपास होकर एनएच-24 से।
विज्ञापन


अभी तक लखनऊ-हरिद्वार रूट की प्रमुख बसें मोहननगर-मेरठ तिराहे से होकर पुराने बस अड्डे से होकर जाती थीं। रूट डायवर्जन के बाद मोहननगर पर बसें और हैवी व्हीकल चलने पर यातायात व्यवस्था चौपट हो जाती, इसलिए बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था मेट्रो पिलर निर्माण पूरा होने तक (करीब छह माह) रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed